{"_id":"670f3e513d38748f720edfad","slug":"weather-news-cyclone-storm-in-bay-of-bengal-heavy-rain-alert-in-andhra-pradesh-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Wed, 16 Oct 2024 10:25 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:25 AM IST
सार
चक्रवाती तूफान के असर से 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है और लोगों को समुद्र किनारे न जाने को भी कहा है।
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
बंगाल की खाड़ी में बना दबाव चक्रवाती तूफान में बदल गया है। आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि यह चक्रवाती तूफान 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ रहा है। फिलहाल यह तूफान चेन्नई से 440 किलोमीटर, पुडुचेरी से 460 किलोमीटर और नेल्लोर से 530 किलोमीटर दूर है।
आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, यह तूफान पुडुचेरी और नेल्लोर के तट के बीच कल सुबह जमीन से टकरा सकता है। इसके असर से आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और रायलसीमा समेत विभिन्न इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है और लोगों को समुद्र किनारे न जाने को भी कहा है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
मौसम विभाग ने भी बंगाल की खाड़ी चक्रवाती तूफान के बनने की पुष्टि की है और कहा है कि 17 अक्तूबर की सुबह यह पुडुचेरी के करीब तट से टकराएगा। वहीं तटीय इलाकों में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। नेल्लोर में कल से ही भारी बारिश हो रही है और कुछ इलाकों में 20 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है। ऐसे में तूफान के चलते नेल्लोर में भारी बारिश से हालात बिगड़ने की आशंका है। ऐसे में सीएम ने सभी अधिकारियों और प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और बाढ़ प्रभावित इलाकों पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन