फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather is going to change again in delhi NCR heavy rain is expected for six days; this system is forming

Weather Alert: फिर बदलने वाला है देश की राजधानी का मौसम, दिल्ली में छह दिन तेज बारिश के आसार; बन रहा ये सिस्टम

Wed, 09 Jul 2025 06:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Jul 2025 06:16 PM IST
सार

मानसून सीजन में दिल्ली में बारिश का वितरण बहुत ही असमान रहा है। जून महीने में 20 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई थी। आमतौर पर जून महीने में 80.6 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार केवल 65 मिमी बारिश हुई, जबकि जुलाई की शुरुआत भी सुस्त रही है।

विज्ञापन
Weather is going to change again in delhi NCR heavy rain is expected for six days; this system is forming
weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश के कई हिस्सों में मानसून ने जबरदस्त दी है। लेकिन राजधानी में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। कुछ हिस्सों में बारिश बहुत ही छिटपुट और कम समय के लिए जरूर हुई है,लेकिन जोरदार बरसात नहीं हुई है। आने वाले कुछ दिनों में तेज बारिश का दौर दिल्ली में देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


मौसम एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि, आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में सुबह और रात के समय में बारिश देखने को मिल सकती है। शुक्रवार यानी 11 जुलाई को बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल दोनों बढ़ सकते हैं। रविवार 13 जुलाई की रात से लेकर सोमवार 14 जुलाई की सुबह तक भी तेज और तीव्र वर्षा के आसार हैं। जबकि 13 से 16 जुलाई के बीच भी दिल्ली में अच्छी मानसूनी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि दिल्ली में अब तक भारी बारिश नहीं हुई है। बुधवार सुबह बादल जरूर छाए, लेकिन कोई खास मौसमी गतिविधि नहीं हुई। बेस स्टेशन सफदरजंग और लोधी रोड स्थित मौसम केंद्रों पर पिछले 24 घंटों में कोई वर्षा दर्ज नहीं हुई है। केवल पालम में बीती रात (8 जुलाई) हल्की गरज-चमक के साथ 0.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा जाफरपुर, नजफगढ़, नरेला और अयानगर में भी हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में बारिश का वितरण बहुत ही असमान रहा
इस मानसून सीजन में दिल्ली में बारिश का वितरण बहुत ही असमान रहा है। जून महीने में 20 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई थी। आमतौर पर जून महीने में 80.6 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार केवल 65 मिमी बारिश हुई। जबकि जुलाई की शुरुआत भी सुस्त रही है। 1 से 9 जुलाई तक सफदरजंग वेधशाला पर सिर्फ 19 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि जुलाई महीने का औसत 195.8 मिमी होता है। स्काईमेट का कहना है कि, 1 जून से 9 जुलाई तक केवल दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सामान्य मानसून वर्षा हुई है। बाकी सभी जिलों में बारिश की कमी दर्ज हुई है। दिल्ली के कई उत्तरी जिलों में बारिश की मात्रा अब तक दो अंकों तक ही सीमित रही है, जो कि भारी कमी को दर्शाता है। हालांकि, आने वाले सप्ताह में पिछले दो हफ्तों की तुलना में अच्छी और भारी बारिश हो सकती है।


उत्तर भारत के मैदानों में दो छोटे स्तर के चक्रवाती परिसंचरण बने
एजेंसी का कहना है कि उत्तर भारत के मैदानों में दो छोटे स्तर के चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं। एक उत्तर पंजाब और पाकिस्तान से सटे हिस्से में है। जबकि दूसरा हरियाणा पर स्थित है। इन दोनों के बीच एक ट्रफ रेखा बनी हुई है, जो दिल्ली के नज़दीक से गुजर रही है। पश्चिम बंगाल व झारखंड के ऊपर मौजूद निम्न दबाव क्षेत्र के अवशेष से जुड़े परिसंचरण से जुड़ती है। यही ट्रफ रेखा अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में मौसम गतिविधियों का मुख्य कारण बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed