फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather IMD Rain alert 20 states Tripura Odisha 30 cm rainfall in last 24 hours normal life disrupted updates

20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: त्रिपुरा-ओडिशा में बीते 24 घंटे में 30 सेमी तक बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Mon, 24 Aug 2026 05:08 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो / एजेंसी।
अमर उजाला ब्यूरो / एजेंसी। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 24 Aug 2026 05:08 AM IST
सार

मौसम विभाग ने 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। त्रिपुरा और ओडिशा में बीते 24 घंटे में 30 सेमी तक बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन के कारण हजारों वाहन फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
Weather IMD Rain alert 20 states Tripura Odisha 30 cm rainfall in last 24 hours normal life disrupted updates
बारिश के बाद अलग-अलग इलाकों का हाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर भारत में भले ही मानसून कुछ कमजोर पड़ गया है, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों मार्ग बंद हैं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

विज्ञापन


भारी बारिश होने की संभावना प्रबल
मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ ऐसा ही हाल है, ज्यादातर नदियां उफान पर हैं और बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के लगभग 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार-पांच दिन छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना प्रबल बनी हुई है।
विज्ञापन


किस इलाके में कितनी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान त्रिपुरा और ओडिशा में भारी बारिश दर्ज की गई और इन राज्यों में ज्यादातर जगहों पर 21 से 30 सेमी तक बारिश हुई। हरियाणा में भी कई जगहों पर 12-20 सेमी बारिश हुई, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, असम, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों में 7-11 सेमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों वाहन फंसे, यात्रियों को भारी परेशानी
भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर में कई जगह भूस्खलन हुआ, जिससे यातायात बाधित हुआ। सांबा-मानसर मार्ग पर लंबा जाम लगने से सैकड़ों वाहन फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कटड़ा शाम के समय बादल छाने से श्री माता वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा रोकनी पड़ी।

छत्तीसगढ़ में भाई-बहन समेत तीन छात्र बहे, एमपी में तीन डूबे
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल से लौट रहे तीन छात्र-छात्राएं उफनती घोंघा नदी की तेज धारा में बह गए। इनमें भाई-बहन शामिल हैं। तीनों छात्र पुल की जगह नदी को पार कर घर जाने की कोशिश कर रहे थे। रविवार सुबह तीनों के शव बरामद किए गए। वहीं, मध्य प्रदेश के रतलाम में पिकनिक मनाने गए दो शिक्षक और एक छात्र की बारिश के चलते झरने के कुंड में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

पूर्वोत्तर में तीन-चार दिन भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में 29 अगस्त तक कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना समेत दक्षिण भारत के कुछ राज्यों और पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों में भी अगले तीन-चार दिन गरज और चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है।


पंजाब में कल से उमस भरी गर्मी करेगी परेशान...
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को पंजाब के कुछ इलाकों में बूंदाबादी हुई, लेकिन मंगलवार से मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना है, जिससे राज्य में उमस भरी गर्मी का दौरा फिर लौटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed