फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather : Hail, storm warning in 10 states till April 15

Weather : पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, 10 राज्यों में 15 अप्रैल तक ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

Sun, 14 Apr 2024 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 06:59 AM IST
सार

मौसम विभाग ने हिमाचल समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 15 तक ऐसे ही मौसम रहने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Weather : Hail, storm warning in 10 states till April 15
भिवानी मंडी में भीगी सरसों... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश और बर्फबारी हुई। कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान से स्थिति और खराब हो गई। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी खबर है। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। मौसम विभाग ने हिमाचल समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 15 तक ऐसे ही मौसम रहने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मौसम में यह बदलाव ईरान के ऊपर बने पश्चिम विक्षोभ के क्षेत्र के कारण आया है। अरब सागर से नम पश्चिमी हवाएं भी चल रही हैं। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, मप्र में भी कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश हुई, ओले गिरे और तेज हवाएं चलीं। छत्तीसगढ़, बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम, असम, मेघालय व दक्षिण भारत के कुछ भागों में भी गरज के साथ बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। उधर, मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। 
विज्ञापन


हरियाणा में भीगा अनाज
बारिश के चलते हरियाणा के चरखी दादरी और भिवानी में की अनाज मंडियों में खुले आसमान के तले पड़ी गेहूं और सरसों की ढेरियां व बैग भीग गए। करीब 70 हजार क्विंटल से ज्यादा सरसों व गेहूं भीगने का अनुमान है। इसके चलते उठान से लेकर भुगतान प्रक्रिया तक प्रभावित होगी। डीसी ने हैफेड अधिकारियों को भी तलब कर मंडी में की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिले में भी आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। ऐसे में खेतों में फसल कटाई का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर परेशानी साफ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 उड़ानें डायवर्ट
खराब मौसम के चलते दिल्ली में 22 उड़ानें प्रभावित हुईं और उन्हें दूसरी जगहों पर भेजना पड़ा। इनमें से 9 उड़ानों को जयपुर भेजा गया। इसके अलावा 8 उड़ानों को लखनऊ, दो को चंडीगढ़ और एक-एक उड़ानों को वाराणसी, अमृतसर और अहमदाबाद भेजना पड़ा।

हिमाचल : कुल्लू-लाहौल की पहाड़ियों पर बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शनिवार को कुल्लू और लाहौल की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। रविवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 16 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। 


लेह में तापमान -0.5 पर पहुंचा
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई हिस्सों में बारिश हुई। कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5, पहलगाम में 3.2, गुलमर्ग में 2.6 और श्रीनगर में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 14 से 16 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed