फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather forecast: Zero visibility for the next 4 days, Meteorological Department issued yellow alert

Weather forecast: अगले चार दिन के लिए जीरो विजिबिलटी, इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Tue, 09 Jan 2024 03:06 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Tue, 09 Jan 2024 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते शनिवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली के बाहरी इलाके समेत बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में कोहरे की तेजी देखी जा सकती है...
loader
Weather forecast: Zero visibility for the next 4 days, Meteorological Department issued yellow alert
weather Forecast - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

अगले चार दिन के लिए उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम को लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों के कई हिस्सों में सबसे घना कोहरा पड़ सकता है। घने कोहरे के चलते जीरो विजिबिलिटी रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कुछ राज्यों में न्यूनतम तापमान के और कम होने का अनुमान लगाया गया है। विभाग के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्यों में बारिश का भी अनुमान है। उसके बाद तेज चलने वाली हवाएं शीत लहर पैदा कर सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते शनिवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली के बाहरी इलाके समेत बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में कोहरे की तेजी देखी जा सकती है। पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश और बिहार के राज्यों के कुछ हिस्सों में कोहरा बहुत ज्यादा पड़ सकता है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि कोहरा इतना ज्यादा होगा कि उसकी विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. हरजीत सिंह कहते हैं कि कुछ इलाकों में कम दबाव बना हुआ है, इस वजह से मौसम में कोहरे के बढ़ने की यह निरंतरता देखी जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के इन्हीं राज्यों में कोहरा लगातार बना हुआ है। कुछ इलाकों में हल्की से लेकर तेज बारिश होने की परिस्थितियां बनी हुई हैं। ऐसे में कोहरे छटने के भी आसार बने हुए थे। मौसम वैज्ञानिक डॉ हरजीत कहते हैं कि लेकिन पंजाब और हरियाणा के हिस्सों में यह कोहरा फिर भी बना रहेगा। बुधवार से लेकर शनिवार तक का जो येलो अलर्ट जारी हुआ है, उसमें कोहरे की सघनता का अनुमान ज्यादा लगाया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरे की अधिकता राष्ट्रीय राजमार्गों पर बहुत ज्यादा देखी जा सकती है। इसलिए संबंधित राज्यों को और मार्ग संचालन से जुड़े महकमे को इस बारे में अवगत भी कर दिया गया है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में अगले चार दिनों के भीतर तापमान तकरीबन एक जैसा ही रह सकता है। आंकड़ों के मुताबिक अभी इन राज्यों में न्यूनतम तापमान औसतन 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान औसतन 14 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि पंजाब और हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है। दरअसल पहाड़ों के ऊपरी हिस्सों में हो रही बर्फबारी और चलने वाली हवाओं से मैदानी इलाकों में गलन बढ़ रही है। यही वजह है कि अधिकतम तापमान के कम होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

विभाग के मुताबिक राजस्थान और पश्चिम मध्यप्रदेश के हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते धूलभरी आंधी का भी अनुमान लगाया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इन इलाकों में मंगलवार दोपहर बाद से लेकर बुधवार के बीच में कहीं-कहीं पर तेज बारिश और ओले पड़ने की भी संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं की गति से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप भी बढ़ेगा। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल कहते हैं कि जिन इलाकों में ओले पड़ने की संभावना है, वहां पर तेज हवाओं के साथ शीतलहर का प्रकोप देखा जा सकता है। इसके अलावा पहाड़ों पर गिरने वाली बर्फ और चलने वाली हवाओं से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed