फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today IMD Thunderstorm and Rain Alert in North India Weather

संभावना: देश के कई राज्यों में बारिश के आसार, अगले 2 घंटे में हरियाणा और राजस्थान में झमाझम बरसेंगे बादल

Sun, 23 May 2021 08:34 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 23 May 2021 08:34 AM IST
सार

चक्रवाती तूफान ताउते के कारण देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। कई राज्यों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में पानी गिरने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Thunderstorm and Rain Alert in North India Weather
rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पश्चिमी तटीय इलाकों में आए चक्रवाती तूफान ताउते का असर और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम पल-पल बदल रहा है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन


हरियाणा और राजस्थान में बादलों की आवाजाही के बीच रविवार को बौछारें पड़ने की संभावना है।  मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।  अगले 2 घंटों के दौरान नारनौल, बावल, फतेहाबाद (हरियाणा), कोटपुतली, खैरथल, राजगढ़ (राजस्थान) और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


हरियाणा और राजस्थान में बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हरियाणा और राजस्थान में 23 मई तक बादल झमाझम बरसेंगे। विभाग के मुताबिक हरियाणा के  रेवाड़ी, भिवाड़ी, सोहना, झझर और राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर में धूल भरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed