फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today IMD Heavy Rain Alert Odisha Karnataka Telangana Maharashtra Floods, School Closed

लौटते मानसून का कहर: ओडिशा से कर्नाटक तक भारी बारिश से मची तबाही, स्कूल बंद; राहत शिविरों में भेजे जा रहे लोग

Sat, 27 Sep 2025 10:57 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 10:57 AM IST
सार

Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में लौटते मानसून के चलते भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों में लोगों से सावधानी बरतने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है। प्रशासन राहत कार्य में जुटा है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Heavy Rain Alert Odisha Karnataka Telangana Maharashtra Floods, School Closed
देश के कई राज्यों में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कई राज्यों में लौटते मानसून के चलते हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ओडिशा, मुंबई, तेलंगाना और कर्नाटक में भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में जलभराव से यातायात बाधित हो गया और लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे ओडिशा के गंजाम जिले में गोपालपुर तट से टकराया, जिससे राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार यह धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ते हुए अगले 24 घंटों में कमजोर होगा।

विज्ञापन

पीएम मोदी का ओडिशा दौरा प्रभावित
बता दें कि ओडिशा में हो रही भारी बारिश के चलते पीएम नरेंद्र मोदी का ओडिशा दौरा भी प्रभावित हुआ। पहले उनका जनसभा स्थल गंजाम जिले के बेरहामपुर में तय था, लेकिन भारी बारिश की आशंका के कारण कार्यक्रम को झारसुगुड़ा में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि, झारसुगुड़ा में भी तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।इसके साथ ही मौसम विभाग ने नबरंगपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कोरापुट, मलकानगिरी, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम समेत अन्य जिलों में येलो अलर्ट है। मछुआरों को 27 सितंबर दोपहर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Weather Today: बंगाल की खाड़ी में उठेंगी लहरें, महाराष्ट्र में फिर भारी बरसात; अभी मानसून के लौटने की संभावना नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में भारी बारिश का असर, यातायात प्रभावित
मुंबई और उपनगरों में शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट देते हुए कहा है कि कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। बीएमसी के अनुसार, मुंबई में बीते 24 घंटे में औसतन 30 मिमी बारिश हुई है। शहर में 2.25 बजे दोपहर को 3.48 मीटर की हाई टाइड और रात 8.17 बजे 1.06 मीटर की लो टाइड रहेगी। लोकल ट्रेनें कुछ देरी से चल रही हैं, लेकिन ट्रैफिक सामान्य है। लोग सावधानी बरतें और बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें।

कर्नाटक के कालबुर्गी जिले में स्कूलों की छुट्टी
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में भारी बारिश और मौसम विभाग की ऑरेंज अलर्ट चेतावनी के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग, कलबुर्गी के डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) ने जानकारी दी कि जिले के सभी स्कूल 27 और 28 सितम्बर को बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है, क्योंकि लगातार बारिश से कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं और यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और तेज बारिश की संभावना जताई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 
 

 

हैदराबाद में मूसलाधार बारिश, मुसी नदी उफान पर
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारी बारिश के बाद मुसी नदी में बाढ़ आ गई है। हिमायतसागर और उस्मानसागर जलाशयों के दरवाजे खोलने के बाद नदी उफान पर आ गई, जिससे चादरघाट पुल के पास सड़कें जलमग्न हो गईं और कई घरों में पानी घुस गया।
 



ये भी पढ़ें:- MIG-21: 40 साल की सेवा के लिए आए मिग-21 ने ऐसे दी 62 साल तक सेवा, जानें अब आगे कौन लेगा इसकी जगह

 

लोगों को राहत शिविरों में भेजा जा रहा
करीब 1,000 लोगों को निचले इलाकों से निकालकर राहत शिविरों में भेजा गया है। महात्मा गांधी बस स्टेशन में पानी भर जाने के कारण बस सेवाएं बंद करनी पड़ी हैं और यात्रियों को बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को सतर्क रहने और प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों में बिजली चमकने, आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed