फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today, heavy rain in bihar,assam,meghalay,sikkim,west bengal in next few days

पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले 4-5 दिनों में भारी बारिश के आसार, बिहार में टूटा 22 साल का रिकॉर्ड

Mon, 29 Jun 2020 03:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 29 Jun 2020 03:44 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today, heavy rain in bihar,assam,meghalay,sikkim,west bengal in next few days
बारिश(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

पूर्वोत्तर राज्यों में अगले चार-पांच दिनों में भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी की ओर से दक्षिण पश्चिमी हवाओं के आने से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, असम के साथ-साथ कुछ पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान है। वहीं पूर्वी राज्य बिहार की बात करें तो यहांं  लगातार तेज बारिश हो रही है, जो अगले दो दिनों तक होती रहेंगी। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


दक्षिणपूर्वी मानसून तय समय से करीब दो सप्ताह पहले ही पूरे देश में आ गया है। असम और मेघालय में 24 घंटें के दौरान जमकर बारिश होने का अनुमान है।  

हालांकि, इस दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान कम है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार का कहना है कि हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों में मानसून पहुंच चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • बिहार में टूटा 22 साल का रिकॉर्ड

 मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बिहार में अगले तीन दिन में कम-से-कम 100 मिमी बारिश होगी। अब तक हुई बारिश ने पिछले 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य में अब तक 254 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 87 फीसदी अधिक है। पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, अररिया, किशनगंज में अब भी दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है।

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश

आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिन के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान मध्य भारत में भी यही स्थिति रहेगी। मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश होगी, जबकि छत्तीसगढ़ और विदर्भ में क्रमश: 29 और 30 जून को बरसात हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और इससे सटे उत्तर-पश्चिमी भारत में तीन से चार दिनों तक लगातार बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed