{"_id":"62560ca7357c46533874fc2c","slug":"weather-forecast-skymet-said-monsoon-will-be-average-this-year-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का पूर्वानुमान: स्काईमेट ने कहा- देश में इस साल औसत रहेगा मानसून","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौसम का पूर्वानुमान: स्काईमेट ने कहा- देश में इस साल औसत रहेगा मानसून
Wed, 13 Apr 2022 05:05 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 13 Apr 2022 05:05 AM IST
सार
स्काई मेट ने कहा, मानसून में लंबी अवधि के औसत की 98 फीसदी बारिश होने की उम्मीद है। 65 फीसदी संभावना है कि भारत में औसत बारिश होगी।
विज्ञापन
इस साल देश में औसत मानसून बारिश की संभावना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने मंगलार को कहा कि इस साल देश में औसत मानसून बारिश होने की संभावना है। इसके चलते एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में उच्च कृषि व आर्थिक विकास की संभावना है।
विज्ञापन
स्काई मेट ने कहा, मानसून में लंबी अवधि के औसत की 98 फीसदी बारिश होने की उम्मीद है। 65 फीसदी संभावना है कि भारत में औसत बारिश होगी। दिल्ली का मौसम विभाग चार महीने के मानसून सत्र के लिए बीते 50 साल के औसत 88 सेंटीमीटर बारिश के 96 से 104 फीसदी को औसत या सामान्य के तौर पर परिभाषित करता है।
विज्ञापन
हालांकि इस साल मानसून को लेकर सरकारी मौसम विभाग इस महीने के अंत तक अपना वार्षिक पूर्वानुमान जारी करेगा। भारत की लगभग आधी कृषि भूमि, जिसमें सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है, चावल, मक्का, गन्ना, कपास और सोयाबीन जैसी फसलों के लिए मानसून की बारिश पर निर्भर करती है।
विज्ञापन