फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather forecast in India news and update: Odisha, Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Maharashtra, Tamil Nadu to Witness Isolated Rains and Thunderstorms

Weather Forecast: उत्तर भारत में सताएंगी हवाएं, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में बारिश से बदलेगा मौसम 

Sat, 19 Feb 2022 01:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Feb 2022 01:57 PM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार से मंगलवार तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Weather forecast in India news and update: Odisha, Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Maharashtra, Tamil Nadu to Witness Isolated Rains and Thunderstorms
मौसम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पिछले कुछ दिनों में ठंड से राहत मिली है। दिन में तेज धूप के कारण मौसम खुशनुमा हो रहा है। हालांकि, रात को हल्की ठंड महसूस भी हो रही है, लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने फिर से हल्की ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी भारत और बंगाल की खाड़ी को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क होगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी भाग के ऊपर अगले 24 घंटे में चक्रवाती स्थिति बन रही है। इस दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश होगी। 

विज्ञापन


अगले दो दिनों में कई राज्यों में बदलेगा मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार से मंगलवार तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। रविवार, 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। वहीं आने वाले सप्ताह में अगल-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के कारण पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश हो सकती है। वहीं रविवार को ओडिशा में भी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


उत्तर भारत में सताएंगी हवाएं 
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह तेज हवाएं चलेंगी। इन हवाओं की गति 25-35 किमी प्रति घंटे के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश या हिमपात की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल के अलग-अगल हिस्सों में बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed