फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather forecast for next few days unseasonable rain and snow in hilly areas winter season

बिगड़ा मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हल्की बारिश, जानें आपके राज्य में क्या है हाल

Fri, 11 Dec 2020 11:00 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 11 Dec 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
weather forecast for next few days unseasonable rain and snow in hilly areas winter season
पहाड़ों पर बर्फवारी - फोटो : अमर उजाला

देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम बिगड़ रहा है। पहाड़ों पर ठंड पड़ने के बाद तराई और निचले इलाकों में जहां ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं कहीं हल्की बारिश और ओले पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार और शनिवार को मध्यप्रदेश और राजस्थान में बारिश के आसार हैं। भोपाल में आज सुबह हल्की बूंदें गिरीं, ऐसा कल भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना
शुक्रवार और शनिवार को पहाड़ी इलाकों पर और बर्फवारी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। वहीं दिल्ली में शुक्रवार रात और शनिवार की सुबह के बीच हल्की बारिश और बिजली कड़क सकती है। 
विज्ञापन


राजस्थान में ठंड का प्रकोप
राजस्थान में ठंड का प्रकोप अभी तुलनात्मक रूप से कम है। यहां रात-दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हो रहा है। 

प्रति चक्रवात रोक रहा ठंड
पहले वैज्ञानिकों ने दावा किया था कि 'ला-नीना' के असर से इस बार जोरदार ठंड पड़ेगी, लेकिन अब एंटी साइक्लोन सिस्टम यानी प्रति चक्रवात उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं को आगे बढ़ने से रोक रहा है, ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में हल्की बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, होशियारपुर और नवांशहर में बारिश हो सकती है। पंजाब में न्यूनतम तापमान औसत डिग्री से पांच डिग्री तक ऊपर चल रहा है। वहीं हरियाणा में दो दिन हल्की बारिश के आसार हैं। 13-14 दिसंबर को कई इलाकों में गहरी धुंध छा सकती है।

इसके अलावा आज और कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ-साथ गरज भी हो सकती है। 

गुजरात में  बौछारें 
गुजरात के वड़ोदरा में हल्की बारिश हुई है, जिस वजह से वहां ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो 13 दिसंबर तक गुजरात के कई हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए रह सकते हैं।
 

मुंबई में बेमौसम बरसात
शुक्रवार को अलसुबह मुंबई में बेमौसम बरसात का आगमन हुआ। हालांकि इससे तापमान पर कोई खासा प्रभाव नहीं पड़ा। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिसंबर में यहां बारिश कम ही होती है।


बिहार में 15-16 को हल्की बारिश 
बिहार में अभी कोहरे से राहत मिलने की कोई खबर नहीं है। सुबह 10 बजे तक ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाएगा। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 15-16 दिसंबर यहां हल्की बारिश के आसार हैं और इसके बाद ही यहां आसमान साफ होगा। हालांकि बाद में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed