{"_id":"62760c98a6e0be079a73d6ae","slug":"weather-forecast-cyclonic-asani-is-coming-in-india-winds-will-blow-at-a-speed-of-75-km-per-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडरा रहा तूफान: आज चक्रवात में बदलने के आसार, उत्तरी आंध्र और ओडिशा के समुद्र तटों की ओर बढ़ने का अनुमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंडरा रहा तूफान: आज चक्रवात में बदलने के आसार, उत्तरी आंध्र और ओडिशा के समुद्र तटों की ओर बढ़ने का अनुमान
Sat, 07 May 2022 01:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 07 May 2022 01:19 PM IST
सार
आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र शनिवार शाम तक तेज हो जाएगा और 24 घंटे बाद बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहे तूफान के रविवार शाम को 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ चक्रवात में तब्दील होने के आसार हैं और यह उत्तरी आंध्र प्रदेश व ओडिशा के समुद्र तटों की ओर बढ़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी एक विशेष बुलेटिन के अनुसार, मौसम प्रणाली एक दबाव के क्षेत्र में बदल गई है और शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे यह तूफान कार निकोबार द्वीप से 170 किलोमीटर पश्चिम और पोर्ट ब्लेयर से 300 किमी. दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में स्थित है।
विज्ञापन
यह इस मौसम का पहला चक्रवाती तूफान होगा। इस तूफान के रविवार को पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और 10 मई तक उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने तथा उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों तक पहुंचने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्र ने कहा, हमने अभी तक यह भविष्यवाणी नहीं की है कि चक्रवात कहां दस्तक देगा। हमने इसके दस्तक देने के दौरान हवा की संभावित गति पर भी कोई जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन
समुद्र में ऊंची लहर उठने का अनुमान
मौसम कार्यालय ने बताया कि शनिवार के बाद से समुद्र में ऊंची लहरें उठने का अनुमान है और मछुआरों को शनिवार और रविवार को अंडमान सागर व दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है। साथ ही समुद्र में मौजूद मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह भी दी गई है। मौसम कार्यालय ने रविवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मछली पकड़ने तथा सभी पर्यटन गतिविधियों को निलंबित करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
तूफान चक्रवात में बदला तो ‘असानी’ होगा नाम
मौसम विभाग के अनुसार यदि यह तूफान चक्रवात में बदलता है तो उसे ‘असानी’ कहा जाएगा। सिंघली भाषा में ‘असानी’ का अर्थ क्रोध है।
चक्रवात ओडिशा या आंध प्रदेश में दस्तक नहीं देगा: आईएमडी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को घोषणा की कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ओडिशा या आंध्र प्रदेश में दस्तक नहीं देगा, लेकिन तट के समानांतर आगे बढ़ेगा। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि तूफान उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ेगा और उत्तर आंध्र-ओडिशा तट के पास से उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा।
लगातार तीसरे साल आएगा समुद्री तूफान
अगर ये चक्रवात आकार लेने में सफल होता है तो लगातार यह तीसरा साल होगा जब भारत के समुद्री इलाकों में तूफान आएगा। इससे पहले 2020 में अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल और फिर 2021 में यास तूफान ने ओडिशा को प्रभावित किया था। इस बार असानी तूफान भी ओडिशा के स्थल भाग से ही टकरा सकता है। शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र भारतीय समुद्र तट से 1,000 किमी से अधिक दूर था।
मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी
असानी तूफान को लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के आस-पास के क्षेत्रों में हवा की गति 45 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने समुद्र के पास रहने वाले नागरिकों को भी अलर्ट किया है। वहीं मछुवारों को भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 से 9 मई के बीच दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ मध्य भागों में 55 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।