फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather forecast today all updates Flood like conditions in West Bengal, heavy rains in up, west bengal, uttrakhand, rajasthan, bihar, new delhi

Weather forecast today: बिहार, बंगाल समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश के आसार, असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

Sun, 12 Jul 2020 04:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 12 Jul 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Weather forecast today all updates Flood like conditions in West Bengal, heavy rains in up, west bengal, uttrakhand, rajasthan, bihar, new delhi
बारिश - फोटो : पीटीआई

देश के अलग-अलग हिस्सों में सावन झूमकर बरस रहा है। लगातार हो रही बारिश से कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में लगातार हो रही बारिश से अब आम जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित होने लगा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


वहीं  12 से 14 जुलाई तक यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान,,झारखंड के अधिकतर जिलों में गरज के साथ अच्छी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मानसूनी तूफान के साथ बारिश हुई। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अलग अलग जगहों पर जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में 16 जुलाई तक भारी वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में बाढ़ जैसे हालात
उधर, पश्चिम बंगाल में जोरदार बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। बंगाल की राजधानी कोलकाता और सिलिगुड़ी में शनिवार को जोरदार बारिश हुई। जगह जगह जल भराव से जनजीवन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, दो और जिलों के 1.70 लाख लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात और बिगड़ गए हैं। ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के कारण दो और जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और इससे 1.70 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में भारी से भी अधिक बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि पिछले 48 घंटों में यहां किसी मौत की खबर नहीं है। 

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक 14 जिलों के 3.4 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इनमें से 2300 लोग 20 राहत शिविरों में पहुंचाए गए हैं। ढेमाजी के सबसे बुरे हाल हैं, यहां 1.3 लाख लोग प्रभावित हुए।


इसके बाद लखीमपुर में 75000 और बारपेटा में 63000 लोगों पर संकट आया है। 724 गांव बाढ़ में बह गए और 46797 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई है। एनडीआरएफ और राज्य आपदा प्रबंधन की टीमें बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं। बाढ़ और भूस्खलन से पूरे राज्य में अब तक 64 लोगों की जान जा चुकी है। जोरहाट के निमातीघाट, सोनिपुर के तेजपुर ओर ढुबरी में ब्रह्मपुत्र खतरे के निशान से बह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed