{"_id":"601bb36d3e9e3e398d68e0f1","slug":"weather-forcast-parts-of-delhi-ncr-witness-light-rain-chilly-winds-will-disturb-for-next-one-week-temperature-will-rise-after-february-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Report: अगले एक सप्ताह तक लोगों को परेशान करेंगी बर्फीली हवाएं, 20 फरवरी के बाद बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Report: अगले एक सप्ताह तक लोगों को परेशान करेंगी बर्फीली हवाएं, 20 फरवरी के बाद बढ़ेगा तापमान
Thu, 04 Feb 2021 02:12 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 04 Feb 2021 02:12 PM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार और शुक्रवार को हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस बेमौसम बारिश के दौरान गरज के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है...
विज्ञापन
ठंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली हैं। दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले एक सप्ताह तक दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी एक बार फिर बढ़ेगी और बर्फीली हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने अमर उजाला को बताया कि दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार और शुक्रवार को हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस बेमौसम बारिश के दौरान गरज के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। तापमान अगले कुछ दिनों में 7 डिग्री तक गिर सकता है।
विज्ञापन
अगले सात से आठ दिनों तक ठंड रहने की संभावना है। लेकिन उतनी कडाके ठंड नहीं होगी, जितनी दिसंबर और जनवरी में थी। दिन में धूप जरूर निकलेगी, लेकिन सुबह और शाम को बर्फीली हवाएं लोगों को परेशान करेगी। 20 फरवरी के बाद तापमान में बढोत्तरी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक जो बर्फबारी हुई है। इससे पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवाएं पूरे उत्तर भारत में तापमान होगी। इससे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज होगी। उत्तरखंड और उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी जिलों में हल्की-फुल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।
भारत मौसम विभाग ने अमर उजाला को बताया कि, अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना है। जिसके कारण भारत के हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। अगले चार से पांच दिनों तक सर्दी बनी रहेगी। वही, दिल्ली एनसीआर यूपी समेत कई और राज्यों में बारिश की संभावना है।