{"_id":"6041f8a48ebc3e8ca1058c52","slug":"weather-experts-predict-delhi-aqi-will-be-bad-for-next-two-days-temperature-will-rise-by-35-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Today: मौसम विशेषज्ञों का अनुमान- अगले दो दिनों तक खराब रहेगा दिल्ली का एक्यूआई, 35 डिग्री पहुंचेगा पारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Today: मौसम विशेषज्ञों का अनुमान- अगले दो दिनों तक खराब रहेगा दिल्ली का एक्यूआई, 35 डिग्री पहुंचेगा पारा
Fri, 05 Mar 2021 03:20 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 05 Mar 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में मार्च की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज सख्त हो चला है। यहां अभी से ही पारा रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऊपर चढ़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान लगाते हुए कहा है कि आने वाले दिनों तापमान और बढ़ेगा। साथ ही दिल्ली में अगले हफ्ते भी पारा 35 डिग्री के आसपास ही रहेगा। इसके अलावा राजधानी में अगले दो दिनों तक एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) भी खराब श्रेणी में जा सकता है।
विज्ञापन
नोएडा में रविवार को हो सकती है हल्की बूंदाबांदी
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, नोएडा के लिए मौसम विभाग ने अगले सात दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार यहां पारा 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा। हालांकि, रविवार को हल्की बूंदाबांदी का भी अनुमान है।
विज्ञापन
महानगरों में तापमान का हाल
इसके अलावा भारत के प्रमुख चार महानगरों की बात करें तो शुक्रवार सुबह आठ बजे तक दिल्ली का तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस तो मुंबई में 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा कोलकाता में आज सुबह आठ बजे तक तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस जबकि चेन्नई में 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मार्च माह में गुरुवार का दिन रहा सबसे गर्म
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में मार्च माह में गुरुवार का दिन अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। गुरुवार को सफदरजंग में पारा 33.9 डिग्री तक चढ़ गया, जो कि सामान्य तापमान से सात डिग्री अधिक है।
जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में तापमान में वृद्धि
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बृहस्पतिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यहां रविवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया।