फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather: Cold wave sweeps from mountains, temperatures in Kashmir-Himachal plummet; North India in dense fog

मौसम का अलर्ट: पहाड़ों से मैदान तक ठंड का कहर, कश्मीर-हिमाचल में पारा माइनस; उत्तर भारत घने कोहरे में लिपटा

Mon, 05 Jan 2026 04:49 AM IST
पवन पांडेय अमर उजाला नेटवर्क/ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क/ब्यूरो Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 05 Jan 2026 04:49 AM IST
सार

Weather Alert: देश भीषण ठंड की चपेट में है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम की मार से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चला है। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में पारा जमाव बिंदु पर पहुंच चुका है। हिमाचल के किन्नौर के पूह उपमंडल में स्थित नाको झील पूरी तरह जम गई है। यहां पर्यटक झील पर स्केटिंग का आनंद ले रहे हैं।

विज्ञापन
Weather: Cold wave sweeps from mountains, temperatures in Kashmir-Himachal plummet; North India in dense fog
पहाड़ों से मैदान तक ठंड का कहर - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत में अब गलन वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की चोटियों पर बर्फबारी के बाद पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। कई इलाकों में नदी-नाले और जलस्रोत जम गए हैं। उत्तर से पूर्वोत्तर और पश्चिम से पूर्वी राज्यों तक कोहरे का कहर भी बना हुआ है। इस तरह मौसम की मार से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेल से लेकर प्लेन के सफर पर असर पड़ा है। अगले चार-पांच दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है और कुछ जगहों पर शीतलहर भी चल भी सकती है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों, खासकर गंगोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ और पिथौरागढ़ जैसे क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और पाले के कारण नदियां, नाले और झरने जम गए हैं। इससे तापमान शून्य से 11-12 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। केदारनाथ धाम की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। पाले की कई इंच मोटी परत के बीच भागीरथी नदी में बहुत कम पानी बह रहा है। केदार गंगा, ऋषिकुर नाला, पागल नाला, चीड़बासा नाला भी पूरी तरह जम चुके हैं। गंगोत्री में पानी की आपूर्ति के लिए पाले को आग में पिघलाकर पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: 'स्थानीय नेता नाकाम, बदलाव जरूरी', पुणे के विकास को लेकर उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलमर्ग में माइनस 6.50 पारा
कश्मीर में रात का पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। रातें और ठंडी हो गई हैं। रविवार को सबसे ठंडा गुलमर्ग रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि श्रीनगर में माइनस 3.2 डिग्री रहा। रविवार को दोपहर में धूप तो निकली पर ठंडी हवा के आगे बेअसर लगी। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री रहा। शोपियां में तापमान में गिरावट से जलस्रोत जम गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह तापमान तीन डिग्री तक और गिरेगा।

शीतलहर की चपेट में यूपी व राजस्थान
उत्तर प्रदेश भीषण ठंड पड़ रही है। कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। प्रयागराज व अयोध्या में रात और सुबह के समय घना कोहरा बना रहता है, जबकि वाराणसी में शीतलहर से लोग परेशान हैं। आगरा, कानपुर में दृश्यता शून्य मीटर रही। फतेहगढ़ 20 मीटर, अयोध्या, लखनऊ व बहराइच में 50-50 मीटर रही। यूपी में कानपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रहा।

हिमाचल- किन्नौर में जम गई नाको झील
हिमाचल में भीषण ठंड से किन्नौर की नाको झील पूरी तरह जम गई है। यहां पर्यटक झील पर स्केटिंग करते दिखे। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम पारा माइनस 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। शिमला में यह 3.6 डिग्री रहा। सोमवार व मंगलवार को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

कश्मीर में पारा जमाव बिंदु पर पहुंचा, हिमाचल में बर्फबारी-बारिश का अलर्ट
वहीं, कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान माइनस में जाने से रातें और ठंडी हो गई हैं। शोपियां जिले में जलस्रोत जमने से लोगों को पीने के पानी के लिए बहुत परेशानी हो रही है। इस सप्ताह तापमान में और तीन डिग्री की गिरावट संभावना है। हिमाचल के चंबा जिले के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र पांगी समेत कई इलाकों में भारी हिमपात हुआ है। मुख्यालय किलाड़ समेत पूरी घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। घने कोहरे के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हैं।


पंजाब में 2.1 डिग्री तक गिरा पारा
पंजाब में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। रविवार को प्रदेश के दिन के तापमान में औसतन 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे पहुंच गया। अमृतसर में शीत दिवस की स्थिति रही जबकि बेहद घने कोहरे के कारण यहां दृश्यता शून्य रिकॉर्ड की गई। एसबीएस नगर में दृश्यता महज 50 मीटर और गुरदासपुर में 200 मीटर रही। प्रदेश में अगले दो दिनों तक बेहद घने कोहरे और शीत लहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि आगामी छह दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ होशियारपुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। कोहरे के कारण अमृतसर हवाईअड्डे पर कई उड़ानें रद्द रहीं जबकि कुछ उड़ानों को दूसरे शहरों में भेजा गया।

यह भी पढ़ें - Bengal: टेबल पर नोटों का ढेर, फ्रेम में TMC नेता, बंगाल में वायरल वीडियो से उपजा सियासी बवाल; जानें पूरा मामला

घने कोहरे का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने सात दिनों के दौरान उत्तर भारत और उससे सटे मध्य भारत में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। सोमवार को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी और बिहार के कुछ इलाकों में भीषण शीतलहर चल सकती है। 5-10 जनवरी के दौरान पश्चिम और पूर्वी राजस्थान में और 6-7 जनवरी के दौरान झारखंड में शीतलहर चलने की संभावना है। रविवार को इन राज्यों के साथ ही पूर्वोत्तर के राज्य असम, मेघालय, त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बहुत घना कोहरा देखा गया।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed