फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather changes his mood amid lockdown because of four western disturbances rain ups in plain states

मौसम का बदला मिजाज, चार पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी राज्यों में हुई सात गुना तक बारिश

Sat, 28 Mar 2020 10:28 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 28 Mar 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
weather changes his mood amid lockdown because of four western disturbances rain ups in plain states
लॉकडाउन के बीच मौसम ने ली करवट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मार्च के आखिरी दिनों में अमूमन गर्मी बढ़ने लगती है लेकिन देश में मौसम ने अपना मिजाज बदला हुआ है। लॉकडाउन की वजह से घर के अंदर बंद लोग मौसम के इस मिजाज को देखकर हैरान हैं। गुरुवार रात और शुक्रवार को हरियाणा पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कहीं-कहीं ओले भी पड़े। वहीं पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई। जिसके कारण तापमान में दे दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मैदानी जिलों जैसे पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। जम्मू-कश्मीर में स्थित विश्व प्रसिद्ध स्की स्थल गुलमर्ग और ऊपरी इलाकों में काफी बर्फबारी हुई। कश्मीर घाटी में बारिश होने से वहां सर्दी बढ़ गई है। बेमौसम बारिश और ओले के कारण राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश हित कई राज्यों में गेहूं, चना, सरसों, धनिया समेत रबी मौसम की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


मार्च में कितनी ज्यादा बारिश हुई है
मौसम विभाग के अनुसार एक से 27 मार्च के बीच बिहार में 638 फीसदी प्रतिशत और झारखंड में 637 प्रतिशत सात गुना तक, यूपी में सामान्य से 534 प्रतिशत, दिल्ली में 452 प्रतिशत, हरियाणा में 449 प्रतिशत, राजस्थान में 224 प्रतिशत, पंजाब में 230 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 208 प्रतिशत, उत्तराखंड में 121 प्रतिशत तक ज्यादा बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान, गुजरात में मौसम साफ होने की संभावना
राजस्थान के उदयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ और जैसलमेर में शुक्रवार को 27 मिलीमीटर तक बारिश हुई। गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर और भुज में 9 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाएगा। जिससे चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कमजोर होगा। इसके बाद राजस्थान और गुजरात में मौसम साफ होने लगेगा।

राजस्थान में बना चक्रवात का क्षेत्र, अरब सागर से आई नमी
मार्च में लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से इस बार उत्तर से मध्य भारत के सभी राज्यों में सामान्य से सात गुना ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम वेबसाइट स्काईमेट के वैज्ञानिक ने बताया कि आमतौर पर मार्च में इतने अधिक पश्चिमी विक्षोभ नहीं आते और बारिश भी कम होती है। लेकिन इस बार चार मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आए हैं।


राजस्थान के पश्चिमी हिस्से से चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। वहीं अरब सागर से हवाएं नमी लाती रहती हैं। जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हुई और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड तक सामान्य से ज्यादा बारिश हुई।  नई दिल्ली में शुक्रवार सुबह के बाद शाम को भी तेज बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed