फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather All Updates IMD Odisha Cyclonic circulation formed over east central adjoining southeast Bay of Bengal

Weather: बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र, कर्नाटक में आज भारी बारिश के आसार

Thu, 08 Sep 2022 01:04 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 08 Sep 2022 01:04 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिन में बेंगलुरु समेत दक्षिणी कर्नाटक में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, आठ और नौ सितंबर को तटीय व दक्षिणी कर्नाटक में और नौ व 10 सितंबर को अंदरूनी कर्नाटक के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Weather All Updates IMD Odisha Cyclonic circulation formed over east central adjoining southeast Bay of Bengal
Umashankar Das, IMD Scientist, Bhubaneswar - फोटो : ANI

विस्तार

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व से सटे पूर्व मध्य में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से ओडिशा में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी भुवनेश्वर के वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी से सटे पूर्व मध्य में बुधवार रात चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। इसकी वजह से अगले 24 घंटे में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा। जिससे राज्य में 9-11 सितंबर से भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उमाशंकर दास ने बताया कि "ओडिशा के संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना बनी हुई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना
वहीं, आईएमडी मुंबई ने बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे बताया कि अगले 3-4 घंटे यानी गुरुवार तड़के ठाणे, रायगढ़, पालघर, नासिक, पुणे, अहमदनगर, सोलापुर, उस्मानाबाद और लातूर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी / घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बिजली और मध्यम से तीव्र बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

 



बेंगलुरु के लिए बुरा वक्त खत्म नहीं हुआ, 8 से 10 दिसंबर के बीच भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी
बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में बुधवार को बाढ़ का पानी कम जरूर हो गया, लेकिन आईटी राजधानी के लिए सबसे खराब स्थिति कम नहीं हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिन में शहर समेत दक्षिणी कर्नाटक में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, आठ और नौ सितंबर को तटीय व दक्षिणी कर्नाटक में और नौ व 10 सितंबर को अंदरूनी कर्नाटक के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

 
विभाग ने बताया कि कर्नाटक के अंदरूनी भागों व पड़ोसी जिलों में एक चक्रवाती संचरण बना हुआ है। यह चक्रवात रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से लेकर उत्तरी केरल तक देखने को मिल रहा है। 

पिछले चार दिनों में 251.4 मिमी बारिश 
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, बेंगलुरु सिटी वेधशाला ने पिछले चार दिनों में 251.4 मिमी बारिश दर्ज की, जिसमें रविवार को 131.6 मिमी बारिश शामिल है। यह 34 वर्षों में सितंबर में 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा है। वहीं बेंगलुरु ग्रामीण में एक  से सात सितंबर के बीच सामान्य 303.5 मिमी के मुकाबले 752.3 मिमी बारिश हुई, जो 148 प्रतिशत से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed