फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Alert: Heat wreaks havoc temprature hits 50 degree in Churu Sirsa Know about forecast on your location

Heat Alert: देश में गर्मी का कहर, चूरू-सिरसा में पारे ने लगाया अर्धशतक; जानें यूपी समेत अन्य राज्यों का हाल

Tue, 28 May 2024 08:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 28 May 2024 08:48 PM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि कम से कम अगले दो दिनों तक लू की स्थिति से राहत नहीं मिलने वाली है। गुरुवार को भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्सों में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के आसार हैं, जिससे सप्ताह के अंत में छिटपुट बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
Weather Alert: Heat wreaks havoc temprature hits 50 degree in Churu Sirsa Know about forecast on your location
गर्मी से हाल हुआ बेहाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का कहर जारी है। इन क्षेत्रों का बड़ा हिस्सा मंगलवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहा। राजस्थान के चूरू और हरियाणा के सिरसा में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में पारा इस मौसम के सामान्य से नौ डिग्री ऊपर पहुंच गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में कम से कम तीन मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया।  मुंगेशपुर और नरेला में 49.9 डिग्री और नजफगढ़ में 49.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन में राजधानी में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है।
विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि कम से कम अगले दो दिनों तक लू की स्थिति से राहत नहीं मिलने वाली है। गुरुवार को भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्सों में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के आसार हैं, जिससे सप्ताह के अंत में छिटपुट बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां बनी रही लू की स्थिति
इससे पहले आईएमडी ने बताया कि आज राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश हिस्सों, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों, बिहार और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनी रही। विदर्भ के कई इलाकों, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड-छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में भी लू की स्थिति बनी रही।

चुरू देश का सबसे गर्म स्थान
राजस्थान में चुरू देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद हरियाणा में सिरसा-एडब्ल्यूएस (50.3), मुंगेशपुर और नरेला (49.9), नजफगढ़ (49.8), सिरसा (49.5), राजस्थान में गंगानगर ( 49.4), राजस्थान में पिलानी और फलोदी और उत्तर प्रदेश में झांसी (49) में तापमान में भारी उछाल देखा गया।

रात में तापमान ज्यादा रहने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग हिस्सों में गर्म रात की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इस बीच चिलचिलाती गर्मी के कारण हरियाणा सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां मंगलवार तक के लिए बढ़ा दी हैं।

यूपी में भी गर्मी ने तोड़े कई रिकॉर्ड
चढ़ता हुआ पारा, भीषण लू के बीच अपने ही रिकार्ड को तोड़ते हुए मंगलवार को उत्तर प्रदेश मई में अब तक सबसे गर्म रहा। एक साथ गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े। झांसी में पारा 49 डिग्री पहुंच गया, आगरा में दिन का तापमान 48.6 डिग्री रहा और वाराणसी का पारा 47.6 डिग्री रहा। वहीं हमीरपुर में दिन के पारे ने मई 2005 की बराबरी की और यहां पर अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


महानगरों में रातें भी गर्म
गर्मी के दिनों में देश के कई महानगरों में रातें भी गर्म हो रही हैं। देश के प्रमुख महानगरों के तापमान सूचकांक (एचआई) में 2010 के बाद से काफी बढ़ोतरी देखी गई है। इसके पीछे सबसे अहम कारण शहरों में तेजी से बढ़ता निर्माण कार्य, ग्लोबल वार्मिंग के साथ साथ हवा में बढ़ती नमी है। इन सभी कारणों ने शहरी इलाकों का तापमान सूचकांक बढ़ा दिया है। वहीं, एयर कंडीशनर के बढ़ते उपयोग से भी शहरों की हवा गर्म होती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed