फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Alert: Cold Weather Season knocks in North India Delhi-NCR rain here between 23-28 October

Weather Alert: उत्तर भारत समेत दिल्ली-NCR में दिवाली से ठंड देगी दस्तक, 23-28 अक्टूबर के बीच यहां होगी बारिश

Wed, 16 Oct 2024 05:47 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 16 Oct 2024 05:47 PM IST
सार

Cold Weather Alert: जम्मू- कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी हरियाणा और उत्तराखंड के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते दीपावली के त्योहार से पहले इन इलाकों में सर्दी जैसी स्थिति की शुरुआत भी हो सकती है।

विज्ञापन
Weather Alert: Cold Weather Season knocks in North India Delhi-NCR rain here between 23-28 October
सर्दी का मौसम और बारिश - फोटो : एएनआई

विस्तार

मानसून की विदाई के साथ ही अब कई राज्यों में मौसम सुहाना हो चला है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सुबह गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग ने मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। दीपावली के एक सप्ताह पहले ही पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इसके चलते 23 से 26 अक्टूबर के बीच मौसम में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। इसका असर असर हिमालयी क्षेत्र और उत्तरी मैदानी इलाकों दोनों पर दिखाई दे सकता है।

विज्ञापन


इन राज्यों में होगी बारिश
जानकारी के अनुसार, इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई उत्तर भारत के कई राज्यों में मध्यम बारिश तो कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान जम्मू- कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी हरियाणा और उत्तराखंड के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते दीपावली के त्योहार से पहले इन इलाकों में सर्दी जैसी स्थिति की शुरुआत भी हो सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात होगी। लेकिन राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन


अगले कुछ दिनों में बदलेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 25 से लेकर 30 अक्टूबर के बीच मौसम अचानक करवट लेगा। यही स्थिति नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद की रह सकती है।  दिल्ली-एनसीआर में 25 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर के बीच मौसम में बड़ा बदलाव होगा और सर्दी दस्तक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, उत्तरी मैदानों में धीरे-धीरे ठंडक बढ़ रही है। दिल्ली का तापमान धीरे-धीरे नीचे जा रहा है। जबकि पहाड़ों की ढलानों से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं दिल्ली का पारा कम कर सकती हैं। कुछ दिनों के बाद से सुबह के समय हल्की ठंडक के साथ हल्की हवा भी महसूस होगी। दिन के दौरान कोई उमस नहीं होगी और दोपहर हल्की गर्माहट के साथ सुहानी रहेगी। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed