{"_id":"572a2b2a4f1c1baa1d5cd52c","slug":"we-will-not-isis-to-flourish-in-india-rajnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में आईएसआईएस को नहीं पनपने देंगे: राजनाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश में आईएसआईएस को नहीं पनपने देंगे: राजनाथ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 May 2016 10:32 PM IST
सार
- गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार देश में आईएसआईएस की जड़ मजबूत नहीं होने देगी
-
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार देश में आईएसआईएस की जड़ मजबूत नहीं होने देगी। बुधवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान गृहमंत्री ने देश के मुसलमानों पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि भारत में आईएस की पैठ नहीं है।
विज्ञापन
हाल के दिनों में आईएस समर्थकों के नाम पर जो भी गिरफ्तारियां हुई हैं उससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है। राजनाथ सिंह के साथ गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने भी कहा कि देश के मुसलमान नेताओं और संगठनों ने आईएसआईएस की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन
इस अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन को किसी भी संगठन या नेता का समर्थन नहीं है। रिजिजू ने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इन मामलों की जांच कर रही है। एनआईए किसी भी निर्दोष के खिलाफ कोई काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन