फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We will hunt down culprits of Delhi blast even from depths of paatal says Amit Shah

Delhi Blast: गृह मंत्री अमित शाह बोले- दिल्ली धमाके के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे, सख्त सजा देंगे

Mon, 17 Nov 2025 07:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 17 Nov 2025 07:36 PM IST
सार

Delhi Blast: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि दिल्ली विस्फोट के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा और उन्हें सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा पीएम के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ लड़ना हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता है। 

विज्ञापन
We will hunt down culprits of Delhi blast even from depths of paatal says Amit Shah
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के अब तक के रिकॉर्ड के अनुरूप दिल्ली धमाके के दोषियों को भी पाताल की गहराई से ढूंढ़ निकालेंगे। उन्हें कानून के कठघरे में खड़ा करके सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे। शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद को जड़ से समाप्त करना हम सबकी साझी प्रतिबद्धता है। शाह हरियाणा के फरीदाबाद में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन


बैठक की शुरुआत में ही शाह ने दिल्ली धमाके और जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण है कि सशक्त राज्य ही सशक्त राष्ट्र का सृजन करते हैं। इसे जमीन पर उतारने में क्षेत्रीय परिषदों का बहुत महत्व है। संवाद, सहयोग, समन्वय और पॉलिसी सिनर्जी के लिए क्षेत्रीय परिषदें बहुत महत्वपूर्ण हैं। परिषदों के माध्यम से कई प्रकार की समस्याओं को हल किया गया है। अभी भी महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में जल्द सजा दिलाने में विलंब, कुपोषण और ठिगनापन जैसी कई समस्याएं हैं जिनसे देश को मुक्त करने की जरूरत है। शाह ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत यौन अपराध और दुष्कर्म के मामलों की त्वरित जांच पर बल देते हुए कहा कि ऐसे घृणित अपराध को कोई भी सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन


इस बीच, लाल किला के पास 10 नवंबर को विस्फोट में मार गए लोगों का आंकड़ा 15 हो गया है। धमाके में घायल दो और शख्स ने सोमवार को उपचार के दौरान दमतोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त विनय पाठक (55 वर्षीय) और लुकमान (50 वर्षीय) के रूप में हुई है। धमाके वाले दिन विनय ओल्ड लाजपतराय मार्केट में सामान खरीदने के लिए आए थे। सड़क के दूसरी ओर खड़ी कैब में सवार होने के लिए वह सड़क पार कर रहे थे कि धमाका हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से कहा- स्थानीय निकाय चुनावों में 50% से अधिक आरक्षण न दें

हादसे में विनय बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उनकी एक टांग भी शरीर से अलग हो गई थी। उनके शरीर के अंदरूनी अंगों को क्षति पहुंची थी। करीब सात दिन आईसीयू में जिंदगी के लिए जंग लड़ने के बाद आखिर उनकी हार हुई। एनआईए की टीम ने सोमवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों के हवाले कर दिया।

लाल किला विस्फोट मामले में एक और गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने विस्फोट के मामले में आज जम्मू और कश्मीर के एक अन्य निवासी को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम जसिर बिलाल वानी बताया गया है। वह आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी का तकनीकी सहयोग करने का आरोपी है। वानी अनंतनाग जिले के काजिगुंड का मूल निवासी है। उसको हमले की योजना में सक्रिय भूमिका निभाने वाला बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, उसने धमाके से पहले ड्रोन को मॉडिफाई किया और रॉकेट बनाने का प्रयास किया। उसे आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है।


ये भी पढ़ें: गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड: 'बशर्तें ईमानदारी से वृक्षारोपण हो', शीर्ष कोर्ट ने BMC को पेड़ काटने की दी अनुमति

10 नवंबर की शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक धीमी गति से चल रही ह्युंडई आई20 कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिसमें 15 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए। धमाके से आसपास की कई गाड़ियां भी प्रभावित हुईं और व्यापक क्षति हुई। प्रारंभिक जांच ने इस विस्फोट को हाल ही में फरीदाबाद में पकड़े गए एक आतंकवादी मॉड्यूल से जोड़ कर देखा गया है। कई संदिग्धों को पहले ही हिरासत में लिया गया है और हमले के पीछे पूरी साजिश को तोड़ने के लिए अधिकारी व्यापक जांच में जुटे हैं। 

अल फलाह विश्वविद्यालय पर कार्रवाई
धमाके के बाद फरीदाबाद के अल फलाह विश्वविद्यालय की कड़ी जांच की गई, जिसमें इस संस्था से जुड़े कई डॉक्टरों को इस आतंकवादी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किया गया। सरकार ने विश्वविद्यालय के दस्तावेजों का व्यापक फॉरेंसिक ऑडिट कराने का आदेश दिया। इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय और अन्य संबंधित एजेंसियों को संस्था के वित्तीय लेनदेन की जांच का काम सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed