फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   We want secular forces to come together, can't let BJP get a foothold in UP Shivpal Yadav

बीजेपी के मुकाबले के लिए अजित सिंह से मिले शिवपाल

Fri, 28 Oct 2016 02:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Oct 2016 02:24 PM IST
विज्ञापन
We want secular forces to come together, can't let BJP get a foothold in UP Shivpal Yadav
अजित सिंह से मुलाकात के बाद यूपी सपा अध्यक्ष शिवपाल यादव - फोटो : ANI
बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू और आरजेडी जैसे दलों के साथ मिलकर महागठबंधन बनाकर अलग होने वाली समाजवादी पार्टी यूपी की चुनावी बिसात पर बीजेपी की चुनौती से निपटने के लिए एक बार फिर महागठबंधन की फिराक में है। इसी सिलसिले में पार्टी अध्यक्ष शिवपाल यादव शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक दल के नेता अजित सिंह से उनके आवास पर मिले। 
विज्ञापन


मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा, 'हम चाहते हैं कि धर्मनिरपेक्ष ताकतें और लोहियावादी एक साथ आएं, हम बीजेपी को यूपी में घुसने नहीं दे सकते।' शिवपाल के आमंत्रण पर प्रतिक्रिया देते हुए आरएलडी नेता अजित सिंह ने कहा कि 5 नवंबर को होने वाले समाजवादी पार्टी के रजत जयंती कार्यक्रम में हम शामिल होंगे। हालांकि अभी कोई दूसरी जानकारी नहीं आई है। 
विज्ञापन


बता दें कि 5 नवंबर को समाजवादी पार्टी अपने गठन के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। लखनऊ में होने वाले रजत जयंती समारोह के बहाने मुलायम सिंह यादव ने गांधीवादी, लोहिया और चौधरी चरण सिंह के अनुयाइयों को एक मंच पर लाने की पहल की थी। इससे पहले यूपी सपा अध्यक्ष शिवपाल यादव जेडीयू नेता शरद यादव से मुलाकात कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यूपी के महागठबंधन में कांग्रेस की दिलचस्पी!

We want secular forces to come together, can't let BJP get a foothold in UP Shivpal Yadav
चौधरी अजित सिंह - फोटो : ANI
उधर, कांग्रेस यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद की बृहस्पतिवार को शरद यादव से हुई मीटिंग से नए सियासी मोर्चे के आकार लेने को बल मिला है। बताया जा रहा है कि शरद यादव के सोनिया गांधी से यूपी में महागठबंधन बनाने के लिए चर्चा करने के बाद आजाद ने कदम बढ़ाया है। 

रालोद मुखिया अजित सिंह भी एक पत्र लिखकर लोहियावादियों और चरण सिंह के अनुयाइयों को एक साथ आने की अपील कर चुके हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार यूपी में भाजपा के खिलाफ विरोधी दलों को साथ लाने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं। फिलहाल सपा, कांग्रेस, रालोद, जेडीयू और दूसरे छोटे दलों को साथ लाने की कवायद नए सियासी मोर्च के तौर पर मानी जा रही है।
 
 

शरद यादव ने सोनिया गांधी से बात की

We want secular forces to come together, can't let BJP get a foothold in UP Shivpal Yadav
फाइल फोटो - फोटो : Getty images
सपा के यूपी अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बुधवार को रजत जयंती कार्यक्रम का निमंत्रण देने के बहाने दिल्ली आकर जेडीयू नेता शरद यादव से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान नए सियासी मोर्चे को लेकर भी चर्चा हुई। जेडीयू के सांसद केसी त्यागी से भी शिवपाल मिले चुके हैं। बृहस्पतिवार को शिवपाल दिल्ली से सहारनपुर चले गए। 

इस बीच शरद यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से महागठबंधन के बारे में बात की। इसके बाद संभावनाएं तलाशने के लिए गुलाम नबी आजाद बृहस्पतिवार को शरद यादव से उनके आवास सात केडी मार्ग पर मिले। हालांकि दोनों पक्षों की तरफ से मुलाकात पर कुछ नहीं कहा गया। वैसे इन मुलाकातों के मायने गठबंधन को लेकर ही निकाले जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed