फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We respect Gandhi and Nehru, do not insult Veer Savarkar says Sanjay Raut

संजय राउत का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- सावरकर का अपमान मत करो 

Sat, 14 Dec 2019 06:51 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sat, 14 Dec 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
We respect Gandhi and Nehru, do not insult Veer Savarkar says Sanjay Raut
संजय राउत - फोटो : ANI (file photo)
वीर सावरकर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर सियासी संग्राम मचना शुरू हो गया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि हम महात्मा गांधी और पंडित नेहरू दोनों का सम्मान करते हैं। लेकिन वीर सावरकर का अपमान मत कीजिए। समझदार को इशारा काफी।
विज्ञापन

 
राउत ने ट्वीट कर कहा- वीर सावरकर महाराष्ट्र ही नहीं पूरे देश के लिए आदर्श हैं। सावरकर नाम ही पूरे देश और स्वयं के लिए गर्व का विषय है। सावरकर ने भी देश के लिए बलिदान दिया। ऐसी हर व्यक्ति पूज्यनीय है। इस मामले में कोई समझौता नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों को लेकर हमला किया। इसी दौरान उन्होंने रेप इन इंडिया वाले बयान को लेकर कहा कि मैं इस पर माफी नहीं मांगूंगा। मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं बल्कि राहुल गांधी है और मैं सच्चाई के लिए माफी नहीं मांगूंगा।

सावरकर को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी, पूरी खबर यहां पढ़ें  

रैली में कांग्रेस सांसद ने कहा, मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं बल्कि राहुल गांधी है। मर जाऊंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा। मैं सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूगा, माफी नरेंद्र मोदी को मांगनी है। अमित शाह को भी माफी मांगनी है। इस देश की शक्ति अर्थव्यवस्था थी जिसे मोदी ने नष्ट कर दिया। कालेधन का नाम लेकर झूठ बोला।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed