फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi in bharat bachao rally says i will not apologise for truth, they work to create divides

रैली में बोले राहुल- मेरा नाम 'सावरकर' नहीं राहुल गांधी है, मरते दम तक नहीं मांगूंगा माफी

Sat, 14 Dec 2019 03:36 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 14 Dec 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi in bharat bachao rally says i will not apologise for truth, they work to create divides
राहुल गांधी ने रैली में कहा कि वह सच्चाई के लिए माफी नहीं मांगेगे - फोटो : ANI

कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों को लेकर हमला किया। उन्होंने कहा कि देश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं सरकार को शर्म आनी चाहिए। रेप इन इंडिया वाले बयान को लेकर शुक्रवार को संसद में काफी हंगामा हुआ था और भाजपा ने उनसे माफी मांगने के लिए कहा था। इसपर राहुल ने कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं बल्कि गांधी है और मैं सच्चाई के लिए माफी नहीं मांगूंगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


रैली में कांग्रेस सांसद ने कहा, 'राहुल गांधी कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं बल्कि राहुल गांधी है। मर जाऊंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा। माफी नरेंद्र मोदी को मांगनी चाहिए। मैं सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूगा, माफी नरेंद्र मोदी को मांगनी है। अमित शाह को भी माफी मांगनी है। इस देश की शक्ति अर्थव्यवस्था थी। जिसे मोदी ने नष्ट कर दिया। कालेधन का नाम लेकर झूठ बोला। दुनिया के लोग भारत को सोने की चिड़िया बोलते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का काम किसी दुश्मन ने नहीं बल्कि प्रधानमंत्री ने किया है। पूरा का पूरा पैसा दो-तीन उद्योगपतियों को थमा दिया है। बड़-बड़े उद्योगपतियों का हजारो करोड़ रुपये माफ कर दिया। हमारे देश की नौ प्रतिशत जीडीपी होती थी जो अब चार प्रतिशत है। हकीकत में देश की जीडीपी 2.5 प्रतिशत है। जीएसटी की वजह से इस देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट किया जा रहा है। सत्ता के लिए मोदी सब नष्ट कर रहे हैं।


पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर कहा कि  भारत-चीन दुनिया का भविष्य थे लेकिन आज देश हाथ में प्याज को पकड़े हुए है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं, सरकार को शर्म करनी चाहिए। नोटबंदी की चोट अभी तक ठीक नहीं हुई है। मोदी ने आपके फोन का बिल बढ़ाया है। मोदी ने आपकी जेब से पैसा निकाला है। मोदी ने अडानी को 50 ठेके दिए। मोदी ने मनरेगा का पैसा छीन लिया। हमार देश को कमजोर किया जा रहा है।

नागरिकता संशोधन विधेयक पर सरकार को घेरते हुए राहुल ने कहा कि ये लोग बांटने का काम शुरू करते हैं। अरुणाचल जाइये, मिजोरम जाइये देखिए नरेंद्र मोदी ने क्या काम किया है। पूर्वोत्तर जल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी मार्केटिंग करते हैं। रोज वह टीवी पर दिखाई देते हैं। हिंदुस्तान के बाकी नेता टीवी पर नहीं दिखते। इसका पैसा कौन दे रहा है। इसका पैसा वो लोग दे रहे हैं जिन्हें नरेंद मोदी आपका पैसा छीनकर दे रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed