AAP पर अन्ना का हमला, बोले- राजनीतिक पार्टियों से देश चलता तो आज ये हालत नहीं होती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार (19 जनवरी) को आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य करार दिए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उनकी पार्टी को लेकर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मेरे और अरविन्द केजरीवाल के रास्ते तब ही अलग हो गए थे, जब उन्होंने राजनीतिक पार्टी बना ली थी। अन्ना ने आगे एक सवाल के जवाब में निराशा जताते हुए कहा कि अगर राजनीतिक पार्टियों से देश चलता तो आजादी के 70 साल बाद भी ये हालत नहीं होती।
We parted our ways the day Arvind Kejriwal formed Aam Aadmi Party. We are not in contact anymore. I had told him not to form a party. Nation can't be served by forming a party, had that been the case, the scenario would have been different in 70 years of independence: Anna Hazare pic.twitter.com/LGz8oi6MkU
— ANI (@ANI) January 19, 2018विज्ञापन
गौरतलब है कि लाभ के पद के मामले में चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने हाईकोर्ट का रुख किया। आम आदमी पार्टी ने अपने विधायकों की सदस्यता बचाने के लिए चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी को राहत देने से इनकार कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई सोमवार को होगी।