फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We have to wake up with our vote.

चुनावी शायरी : मतदान करने की हमें अलख जगाना है

Tue, 16 Oct 2018 04:57 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Oct 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
We have to wake up with our vote.
चुनावी शायरी
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देश का चुनावी माहौल गरमा रहा है। रैलियां, नारे और लोक लुभावन चुनावी वादों की झड़ी के बीच सियासी पारा चढ़ रहा है। इसी माहौल पर पेश है चुनिंदा काव्य पंक्तियां जो हमारी लोकतंत्र की समझ को मजबूत करेंगी। मतदान जरूर करें। साथ ही अपने विवेक का इस्तेमाल भी करें। आपका मतदान आपके आगामी पांच सालों की रूपरेखा तय करेगा।
विज्ञापन


मतदान करने की हमें अलख जगाना है।
हो गए जो अट्ठारह के वोटर आई डी बनाना है।।

घर घर जाकर हमको पूछताछ करना है।
कोई छूट न जाए सबकी आई. डी . बनाना है।।

जो स्कूल में पढ़ते और उम्र हो पूरी अठारह की।
उनकी सूची बनाकर फॉर्म छह भरना है।।

जो निश्चित तारीख हो बूथ पर बैठना है।
मतदाताओं के फॉर्म छह सात आठ भरना है।।

मतदान के अधिकार को सबको बताना है।
हर चुनाव में मत देने की हमें शपथ दिलाना है।।

सब काम से पहले बूथ पर जा मतदान करना है।
लोकतंत्र को मिलकर मजबूत करना है।।

बिना लोभ लालच प्रलोभन के मत देना है।
स्वतंत्र निष्पक्ष होकर सोच समझकर मत देना है।।

ईमानदार कर्मठ देशसेवक हमें नेता चुनना है।
भारत की महापंचायत तक सच्चे नेता पहुंचाना है।।

- राजेश पुरोहित 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed