{"_id":"57798e7a4f1c1b6c117f9b3e","slug":"we-happy-to-be-called-communal-sectarianism-said-ram-madhav","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पाक-बांग्लादेश अल्पसंख्यकों को शरण देना सांप्रदायिकता है तो हम खुश हैं'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'पाक-बांग्लादेश अल्पसंख्यकों को शरण देना सांप्रदायिकता है तो हम खुश हैं'
एजेंसी/बंगलूरू
Updated Mon, 04 Jul 2016 07:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को केंद्र द्वारा शरण देना सांप्रदायिकता है, तो हमें सांप्रदायिक कहलाने में खुशी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 2015 की अधिसूचना के मुताबिक पाकिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक भारत में शरण ले सकते हैं।
विज्ञापन
सरकार मानती है कि वहां से आने वाले लोग केवल हिंदू नहीं हैं, बल्कि उनमें सिख, जैनी, क्रिश्चियन और अहमदिया आदि भी हैं।
राम माधव ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि यदि इन प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को शरण देना सांप्रदायिकता है, तो हमें सांप्रदायिक कहलाना मंजूर है।
भाजपा महासचिव ने कहा कि सरकार ने भारत आने वाले अल्पसंख्यकों को बिना पेपर या वीजा अवधि की समाप्ति के बाद भी रहने की पिछले साल मानवीय आधार पर अनुमति दी थी।
विज्ञापन
अधिसूचना के मुताबिक 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आने वालों को यह छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि असम की सीमा को सील किया जाएगा और घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए संवैधानिक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन