फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We face floods with brave hearts, yet we do not blame others: Himanta Biswa Sarma

Delhi Flood: ‘हर साल असम में आती है बाढ़, फिर भी नहीं देते किसी को दोष’, सीएम सरमा का अरविंद केजरीवाल पर तंज

Sun, 16 Jul 2023 03:10 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,असम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,असम Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 16 Jul 2023 03:10 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री सरमा लगातार दिल्ली में आई बाढ़ को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि असम की बाढ़ के लिए वह किसी और पर दोष नहीं मढ़ते हैं। 

विज्ञापन
We face floods with brave hearts, yet we do not blame others: Himanta Biswa Sarma
Himanta Biswa Sarma - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भूटान, अरुणाचल और यहां तक कि चीन हर साल पानी छोड़ता है, जिसकी वजह से असम में बाढ़ आती है। हम बहादूरी के साथ इसका सामना करते हैं। हम इसके लिए दूसरों को दोष नहीं देते हैं। हमे पता है कि प्रकृति भूगोल को नहीं पहचानती है। 

विज्ञापन

बता दें, असम के मुख्यमंत्री सरमा ने इससे पहले भी दिल्ली के सीएम पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि वह छह महीने से केजरीवाल के निमंत्रण का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनके पास दिल्ली घुमाने वाला आमंत्रण नहीं आया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आज भी केजरीवाल अगर निमंत्रण भेजते हैं तो वह उनके घर मिलने जाएंगे।

विज्ञापन

दरअसल, इसी साल अप्रैल में अरविंद केजरीवाल असम के दौरे पर आए थे। इस दौरान केजरीवाल ने असम सीएम हिमंत सरमा को दिल्ली आने और अपने आवास पर चाय के लिए निमंत्रण दिया था। दोनों के बीच खूब जुबानी जंग छिड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार दोपहर एक और ट्वीट करके इशारों में केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा,‘भूटान, अरुणाचल और यहां तक कि चीन हर साल पानी छोड़ता है, जिसकी वजह से असम में बाढ़ आती है। हम बहादूरी के साथ इसका सामना करते हैं। हम मानवीय कल्पना से परे दर्द और दुख का अनुभव करते हैं। फिर भी हम दूसरों को दोष नहीं देते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि प्रकृति भूगोल को नहीं पहचानती।

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, लगभग एक लाख लोग प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 10 जिलों में लगभग एक लाख लोग इससे प्रभावित हैं। बाढ़ से संबंधित असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, सोनितपुर, चिरांग, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, लखीमपुर, माजुली, शिवसागर और उदलगुड़ी जिलों में बाढ़ के कारण 98,800 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed