{"_id":"589482d54f1c1b2f3de8468f","slug":"we-dont-have-inforamtion-on-fake-two-thousand-currency-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दो हजार के जाली नोटों के बारे में सरकार के पास जानकारी नहीं' ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'दो हजार के जाली नोटों के बारे में सरकार के पास जानकारी नहीं'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
अर्जुन मेघवाल
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार और आरबीआई के पास दो हजार के जाली नोटों की पहचान के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को संसद में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, आरबीआई ने दिसंबर 2016 तक बैंकों को लोगों में वितरण के लिए कुल 22.6 अरब नोट दिए हैं।
विज्ञापन
इनमें से 20.4 अरब नोट दस रुपये, बीस रुपये, पचास रुपये और सौ रुपये के हैं। 2.2 अरब नोट दो हजार रुपये के तथा पांच सौ रुपये के दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार या आरबीआई के पास बैंकिंग तंत्र में दो हजार रुपये के जाली नोट की पहचान होने की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
नोटों की छपाई के बारे में उन्होंने कहा कि आरबीआई समय समय पर नोटों की मांग की समीक्षा करता है तथा पूर्वानुमान लगाता है। इसी के आधार पर सरकार की सलाह लेकर छापेखानों को नोट छापने के आदेश दिए जाते हैं। यह सतत चलने वाली प्रक्रिया है।
विज्ञापन