भारत ने पाक सेना को दी चेतावनी- नागरिक क्षेत्रों को न बनाया जाए निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सेना ने पाक सेना को चेतावनी दी थी कि नागरिक क्षेत्रों पर हमला न किया जाए। सेना की इस चेतावनी के बाद एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर स्थिति अपेक्षाकृत शांत है। सेना ने कहा कि पिछले 24 घंटों में पाकिस्तानी सेना ने कृष्णाघाटी और सुंदरबनी के चुनिंदा इलाकों में भारी कैलिबर हथियारों के साथ सघन और अकारण गोलीबारी का सहारा लिया।
Indian Army: Post our warning to Pakistan Army “NOT to target civilian areas”,overall situation along LoC remains relatively calm. In last 24 hours, Pakistan Army resorted to intense & unprovoked firing with heavy caliber weapons in selected areas of Krishna Ghati and Sunderbani pic.twitter.com/x3JuUMoq7U
— ANI (@ANI) March 6, 2019विज्ञापन
Indian Army: The same was effectively retaliated by the Indian Army. There have been no casualties on the Indian side. https://t.co/WBEfNBNaNx
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 6, 2019
सेना ने बताया कि पाकिस्तान की इस कार्रवाई का भारत ने भी जवाब दिया। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में भारत की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ। भारतीय सेना ने कहा कि एक पेशेवर सेना के रूप में विशेष तौर से एलओसी पर नागरिक नुकसान न होने देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे रक्षा बलों द्वारा की गई हर कार्रवाई आतंकरोधी या आतंकी ठिकानों पर केंद्रित होती है। नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम हर कार्रवाई नागरिक क्षेत्रों से दूर रहती है।
Indian Army: Would reiterate that as a professional Army we are committed to avoid civil casualties, especially along LoC. All actions taken by our defence forces are targeted towards counter terrorism&terrorist infrastructure,away from civilian areas,to avoid civilian casualties
— ANI (@ANI) March 6, 2019