{"_id":"58946e554f1c1b5d21e7ff58","slug":"we-are-clubing-railway-paas-with-aadhar-card-prabhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु बोले- आधार से नहीं जोड़ रहे रेलवे पास की सुविधा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रभु बोले- आधार से नहीं जोड़ रहे रेलवे पास की सुविधा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने बताया है कि रेलवे पास की सुविधा को आधार से जोड़ने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। प्रभु ने हालांकि कहा कि इस बात के प्रयास किए जा रहे हैं कि रेल कर्मी और पेंशनर ऑनलाइन टिकट ले सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभी रेल पास धारकों को ऑनलाइन टिकट लेने की सुविधा नहीं है। लेकिन इस दिशा में काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रभु ने एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि लोग मासिक टिकट चार तरीके से खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
वे काउंटर के अलावा, ऑनलाइन, टिकट वेंडिंग मशीनों और मोबाइल एप से भी ऐसे टिकट खरीद सकते हैं। यह सुविधा किसी भी यात्री के लिए उपलब्ध है। रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे में समूह ए और समूह बी में 16,360 अधिकारी तथा समूह सी और समूह डी में 13.12 लाख कर्मचारी हैं। रेल कर्मियों को उनके मूल वेतन के आधार पर पास जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन