{"_id":"63adcf067b5c7f3d5e334543","slug":"wb-pm-modi-will-flag-off-vande-bharat-train-in-howrah-congress-mp-targeted","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: अधीर रंजन का पीएम पर निशाना, कहा- हमने किसी प्रधानमंत्री को ट्रेन का उद्घाटन करते नहीं देखा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: अधीर रंजन का पीएम पर निशाना, कहा- हमने किसी प्रधानमंत्री को ट्रेन का उद्घाटन करते नहीं देखा
Thu, 29 Dec 2022 11:02 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:02 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद एआर चौधरी ने कहा, कल पीएम हावड़ा में वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करने आ रहे हैं। हमने कभी नहीं सुना कि किसी प्रधानमंत्री ने ट्रेन का उद्घाटन किया हो। मैं भी रेल मंत्री था, लेकिन पीएम मनमोहन सिंह ने किसी ट्रेन का उद्घाटन नहीं किया।
विज्ञापन
vande bharat express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शुक्रवार को हावड़ा में वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। वह हावड़ा से नई जलपाईगुड़ी तक के लिए देश की सातवीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन का ट्रायल इस रूट पर कर लिया गया है। इस बीच, कांग्रेस ने इसको लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, कल प्रधानमंत्री हावड़ा में वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करने आ रहे हैं। हमने कभी नहीं सुना कि किसी प्रधानमंत्री ने ट्रेन का उद्घाटन किया हो। मैं भी रेल मंत्री था, लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किसी ट्रेन का उद्घाटन नहीं किया।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा, अमित शाह कुछ दिन पहले बंगाल आए थे। मोदी, ममता से समझौता करने आ रहे हैं। इसके कारण सीबीआई, ईडी, जांच (ममता बनर्जी के खिलाफ) धीमी हो जाएगी।
विज्ञापन