फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WB Govt issues advisory for all MSOs, cable operators in the state

West Bengal: ममता सरकार ने केबल ऑपरेटरों को जारी किया निर्देश, सनसनीखेज और सांप्रदायिक स्वर वाले कवरेज से बचने की सलाह 

Tue, 14 Jun 2022 03:28 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Amit Mandal Updated Tue, 14 Jun 2022 03:28 AM IST
सार

सरकार ने कहा है कि चैनलों को ऐसी किसी भी सामग्री को प्रसारित करने से तुरंत बचना चाहिए जो उपर्युक्त केबल टेलीविजन नेटवर्क अधिनियम, 1995 का उल्लंघन करती है। 

विज्ञापन
WB Govt issues advisory for all MSOs, cable operators in the state
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : pti

विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के सभी एमएसओ और केबल ऑपरेटरों के लिए परामर्श जारी किया है। इसमें कहा गया है, "कई सैटेलाइट टीवी चैनल समाचारों और घटनाओं के कवरेज को इस तरह से प्रसारित कर रहे हैं जो भ्रामक, सनसनीखेज और सांप्रदायिक स्वर वाले हैं और राज्य में शांति भंग करने की संभावना है" 

विज्ञापन


राज्य सरकार सभी एमएसओ और केबल ऑपरेटरों को सलाह देती है जो विभिन्न प्राइवेट सैटेलाइट टीवी चैनलों के इस तरह के समाचार और कार्यक्रम प्रसारित कर रहे हैं, ऐसी किसी भी सामग्री को प्रसारित करने से तुरंत बचना चाहिए जो उपर्युक्त केबल टेलीविजन नेटवर्क अधिनियम, 1995 का उल्लंघन करती है। 
विज्ञापन

 

पश्चिम बंगाल में हिंसा से जुड़े मामलों में 200 से अधिक गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज मालवीय ने सोमवार को कहा कि राज्य के उन हिस्सों में स्थिति नियंत्रण में है, जहां पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है और 42 केस दर्ज किए हैं। मालवीय ने संवाददाताओं से कहा, अब स्थिति नियंत्रण में है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो निलंबित नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के खिलाफ हावड़ा और मुर्शिदाबाद सहित राज्य के कुछ जिलों में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था। हालात के मद्देनजर प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी और लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया।
 
सियालदह-हसनाबाद खंड में ट्रेन सेवाएं हुईं प्रभावित
अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा रेलवे पटरियों को जाम करने के बाद सुबह पूर्वी रेलवे के सियालदह-हसनाबाद खंड में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पटरियों को जाम करने के लिए टायरों में आग लगा दी थी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पुतले जलाए।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, करीब 20 मिनट तक सेवाएं प्रभावित रहीं। उत्तर 24 परगना के हसनाबाद स्टेशन के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। हावड़ा, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में भी भारी पुलिस बल की तैनाती है। कुछ क्षेत्रों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। अधिकारियों ने बताया कि बेथुंदाहरी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां रविवार को एक ट्रेन में तोड़फोड़ की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed