फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   wb cm Mamata banerjee meets assam counterpart Himanta biswa sarma and governor jagdeep Dhankhar in Darjeeling

Mamata Banerjee: हिमंत सरमा और जगदीप धनखड़ से मिलीं ममता, बोलीं- शिष्टाचार बैठक थी, कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई

Wed, 13 Jul 2022 09:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 13 Jul 2022 09:01 PM IST
सार

बनर्जी ने कहा, "हिमंत से मिलकर अच्छा लगा। जब मैं कामाख्या मंदिर गयी थी, तो उन्होंने मेरी बहुत मदद की थी। मुझे लगता है कि हमारे रिश्ते जारी रहने चाहिए क्योंकि पश्चिम बंगाल में कई असमिया और असम में कई बंगाली हैं।"

विज्ञापन
wb cm Mamata banerjee meets assam counterpart Himanta biswa sarma and governor jagdeep Dhankhar in Darjeeling
कोलकाता स्थित राजभवन में ममता बनर्जी, हिमंत बिस्वा सरमा और जगदीप धनखड़ - फोटो : Twitter/Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ और असम के उनके समकक्ष हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की। हालांकि, उन्होंने इसे 'शिष्टाचार बैठक' बताया और कहा कि कुछ भी राजतिक चर्चा नहीं की गई। 
विज्ञापन


चालीस मिनट की बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "राष्ट्रपति चुनाव पर किसी भी विचार-विमर्श सहित हमारी कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। यह केवल चाय पर एक शिष्टाचार मुलाकात थी।"
विज्ञापन


दोनों राज्यों को संवाद करते रहना चाहिए : ममता बनर्जी
सरमा धनखड़ से मिलने के लिए दार्जिलिंग में राजभवन में थे। इसी दौरान राज्यपाल के निमंत्रण पर बनर्जी भी वहां पहुंचीं। बनर्जी ने कहा, "हिमंत से मिलकर अच्छा लगा। जब मैं कामाख्या मंदिर गयी थी, तो उन्होंने मेरी बहुत मदद की थी। मुझे लगता है कि हमारे रिश्ते जारी रहने चाहिए क्योंकि पश्चिम बंगाल में कई असमिया और असम में कई बंगाली हैं। हम अलीपुरद्वार जिले में सीमा साझा करते हैं। दोनों राज्य सरकारों को एक-दूसरे के साथ संवाद करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरमा ने उन्हें 'गामोसा' (पारंपरिक असमिया दुपट्टा) उपहार में दिया और उन्होंने उन्हें 'उट्टोरियो' (पारंपरिक बंगाली दुपट्टा) भेंट किया।
 

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नहीं हुई चर्चा
यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी और सरमा के बीच राष्ट्रपति चुनाव पर कोई चर्चा हुई, बनर्जी ने कहा, "यह कैसे संभव हो सकता है? हम अलग-अलग दलों से संबंधित हैं।" 

टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि वह गुरुवार को गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन (जीटीए) के अध्यक्ष और कई अन्य सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं लेंगी। बनर्जी ने कहा, "मैं कल कोलकाता लौटूंगी। मैं शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं लूंगी। मैं कल ही जीटीए के कुछ सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हो चुकी हूं।"

अनीत थापा के नेतृत्व वाले भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) ने हाल ही में हुए जीटीए चुनावों में जीत हासिल की, उसने अर्ध-स्वायत्त परिषद में 45 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की।

ममता का पानीपुरी परोसते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इससे पहले मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें वह दार्जिलिंग में सड़क किनारे एक स्टाल पर पानीपुरी बनाते हुए नजर आईं। उन्होंने पहाड़ी पर आने वाले बच्चों और पर्यटकों को स्वादिष्ट नाश्ता भी परोसा। 


वायरल वीडियो में टीएमसी सुप्रीमो को इमली के पानी में डुबोकर मैश किए हुए आलू के साथ खस्ता खोखली 'पूरियों' को भरते और लोगों को परोसते हुए देखा गया।  वीडियो को साझा करते हुए टीएमसी ने ट्वीट किया था, “हमारी माननीय अध्यक्ष ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग में एसएचजी संचालित फूड स्टॉल, संडे हाट का दौरा किया। महिलाओं की कड़ी मेहनत के लिए अपनी प्रशंसा दिखाते हुए उन्होंने बंगाल के पसंदीदा फूचका की तैयारी में उनका साथ दिया और उत्साही बच्चों को स्वादिष्ट नाश्ता भी खिलाया!"

टीएमसी प्रमुख मंगलवार को गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन के नवनिर्वाचित बोर्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पहाड़ियों के दौरे पर थीं। बनर्जी ने अपनी पिछली दार्जिलिंग यात्रा के दौरान पहाड़ियों में सड़क किनारे एक स्टॉल पर लोकप्रिय तिब्बती भोजन 'मोमो' बनाया था। 2019 में दीघा से कोलकाता लौटते समय उन्होंने एक स्टॉल पर चाय तैयार की थी और लोगों को परोसी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed