WB Bypolls: TMC प्रतिनिधिमंडल ने EC से की सुकांत मजूमदार की शिकायत, CAPF की तैनाती पर भी सवाल उठाए
WB Bypolls: टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को दो शिकायत पत्र सौंपे, जिनमें राज्य के छह विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को निष्पक्ष मतदान सुश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के उपचुनाव से पहले सुदीप बंधोपाध्याय, डेरेक ओ ब्रायन और कीर्ति आजाद सहित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने कहा कि कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का विवादित बयान और राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।
टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को दो शिकायत पत्र सौंपे, जिनमें राज्य के छह विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को निष्पक्ष मतदान सुश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। टीएमसी सांसद सुष्मिता देवा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'पांच सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आगोय में दो शिकायतें दर्ज कराई हैं। चुनाव आयोग के 2003 के तैनाती नियमों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि केंद्रीय बलों के साथ राज्य पुलिस पुलिस के प्रतिनिधि भी होने चाहिए। हालांकि, इन उपचुनावों में हम जो देख रहे हैं, वह यह है कि केंद्रीय बल पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं के साथ समन्वय कर रहे हैं और भाजपा मतदाताओं को भाजपा का समर्थन करने के लिए प्रभावित कर रहे हैं।'
पश्चिम बंगाल पुलिस के खिलाफ मजूमदार की टिप्पणी पर देव ने कहा, भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है। लेकिन उनके केंद्रीय मंत्री (सुकांत मजूमदार) राज्य पुलिस को कहते हैं कि वह अपनी वर्दी से अशोक स्तंभ हटाकर उसके स्थान पर 'चप्पल' का चिह्न लगाएं। ऐसी अपमानजनक टिप्पणियां के खिलाफ चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। हम उनके बयान की निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग इस पर कार्रवाई करेगा।
पहले शिकायती पत्र में टीएमसी ने सुकांत मजूमदार पर पश्चिम बंगाल पुलिस के खिलाफ झूठा और अपमानजनक बयान देने और तालडांगरा में एक रैली के दौरान राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान करने का आरोप लगाया है। टीएमसी के मुताबिक, मजूमदार ने सुझाव दिया था कि पुलिस टीएमसी के पक्ष में काम करते समय अपनी वर्दी पर अशोक स्तंभ के स्थान पर चप्पल का प्रतीक लगाए। टीएमसी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां भ्रामक और आक्रामक हैं, जिससे कानून प्रवर्तन एजेंसियों में जनता का भरोसा कम हो सकता है।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.