{"_id":"5737a86b4f1c1b8b6091a055","slug":"wb-bjp-chief-ghosh-uses-vulgar-language-for-jadavpur-varsity-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जादवपुर विवि की छात्राएं बेशर्म व घटिया'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'जादवपुर विवि की छात्राएं बेशर्म व घटिया'
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sun, 15 May 2016 04:06 AM IST
सार
- वे हमेशा पुरुष छात्रों के साथ रहने का मौका खोजती हैं
- दो छात्र समूहों की हाथापाई के दौरान छात्राओं ने छेड़छाड़ का लगाया था आरोप
विज्ञापन
dilip ghosh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने जादवपुर विश्वविद्यालय की छात्राओं के संबंध में एक विवादास्पद बयान दिया है। घोष ने विश्वविद्यालय की छात्राओं को बेशर्म और घटिया बताते हुए कहा है कि वे हमेशा पुरुष छात्रों के साथ रहने का मौका खोजती हैं।
विज्ञापन
घोष ने यह टिप्पणी पिछले सप्ताह एबीवीपी और वाम झुकाव वाले छात्रों के बीच फिल्म दिखाने के मामले में हुई हाथापाई के बाद छात्राओं की ओर से छेड़छाड़ के आरोप के बाद की है। घोष ने कहा कि छेड़छाड़ के ये आरोप आधारहीन हैं। जादवपुर विश्वविद्यालय की जिन छात्राओं ने यह आरोप लगाए हैं वे खुद घटिया और बेशर्म हैं। वे हमेशा अपने पुरुष छात्रों के साथ रहने के मौके की तलाश में रहती हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में हिंसा के सवाल पर घोष ने कहा कि हर किसी को विश्वविद्यालय परिसर के बाहर लोकतांत्रिक तरीके से रैली आयोजित करने का अधिकार है। उन्होंने पूछा कि यह अधिकार क्या किसी एक पार्टी के कार्यकर्ताओं का हो सकता है?
विज्ञापन