फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wayanad landslides: Rahul calls for concerted efforts to revitalise tourism

Kerala: राहुल गांधी ने उठाया वायनाड में पर्यटन को पुनर्जीवित करने का मुद्दा, बोले- दूर करना होगा लोगों का डर

Sun, 01 Sep 2024 02:22 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 01 Sep 2024 02:22 PM IST
सार

राहुल गांधी ने केरल कांग्रेस के नेताओं और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ वर्चुअल बैठक में पर्यटन के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने वायनाड में राहत और पुनर्वास को लेकर किए जा रहे प्रयासों की एक वीडियो क्लिप एक्स पर पोस्ट की।

विज्ञापन
Wayanad landslides: Rahul calls for concerted efforts to revitalise tourism
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड में पर्यटन को पुनर्जीवित करने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने यह भी कहा कि भूस्खलन के बाद क्षेत्र में हुई तबाही को लेकर लोगों के डर को दूर करना होगा। उनको समझाना होगा कि भूस्खलन पूरे वायनाड नहीं बल्कि एक क्षेत्र विशेष में हुआ था। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने केरल कांग्रेस के नेताओं और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ वर्चुअल बैठक में पर्यटन के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने वायनाड में राहत और पुनर्वास को लेकर किए जा रहे प्रयासों की एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि वायनाड भूस्खलन के बाद हुई तबाही से लगातार उबर रहा है। यहां सभी समुदाय और संगठनों के लोगों को एक साथ आता देखकर खुशी हो रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि वायनाड के लिए पर्यटन सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। जब वहां बारिश बंद हो जाए तो पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए पहल की जाए। साथ ही लोगों को यहां आने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। हमें यह ध्यान रखना है कि भूस्खलन वायनाड के एक विशिष्ट क्षेत्र में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि वायनाड अद्भुत पर्यटन स्थल है। जल्द ही यह अपने पूरे प्राकृतिक आकर्षण के साथ भारत और पूरी दुनिया के पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार होगा। इसके लिए हम सबको एक बार फिर साथ में आना होगा। उन्होंने कहा कि वायनाड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सबसे अहम यह है कि हम लोगों के मन से यह डर दूर करें कि यह एक खतरनाक जगह है। 

उन्होंने कुछ प्रमुख मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही। राहुल ने कहा कि राहत और पुनर्वास पर अंतर-विभागीय समन्वय, अपर्याप्त मुआवजा, किराये और पर्यटन पर प्रभाव जैसे मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। भूस्खलन में कई लोगों ने अपनी आजीविका खो दी है, इसलिए किराये के मुद्दे पर फोकस करने की जरूरत है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने दो निर्वाचन क्षेत्रों रायबरेली और वायनाड सीट से जीत हासिल की थी। केरल की वायनाड सीट से उन्होंने इस्तीफा दे दिया, जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी। वायनाड में हाल ही में हुए भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed