फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Way open for electoral alliance in UP: Owaisi

यूपी में चुनावी गठबंधन के खुले हैं रास्ते: ओवैसी

Tue, 23 Aug 2016 01:04 AM IST
एजेंसी/ हैदराबाद
एजेंसी/ हैदराबाद Updated Tue, 23 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Way open for electoral alliance in UP: Owaisi
असदउद्दीन ओवैसी - फोटो : amar ujala
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन करने को तैयार है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी अपने वादे पूरे न करने की वजह से जनता की नाराजगी झेल रही है।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए वह छोटी-छोटी पार्टियों से गठबंधन करेंगे, ओवैसी ने कहा, ‘हमारे राज्य (उप्र) अध्यक्ष शौकत अली कुछ संगठनों, कुछ नेताओं एवं कुछ पार्टियों के साथ संपर्क में हैं।
विज्ञापन


इस पर कोई टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी। निश्चित तौर पर हम गठबंधन को लेकर खुले हैं लेकिन यह समाजवादी पार्टी, कांग्रेस या भाजपा जैसे दलों के साथ नहीं हो सकता।’ हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा, ‘इन मामलों में मैं शामिल नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल रही है अच्छी प्रतिक्रिया

Way open for electoral alliance in UP: Owaisi
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : pti

हमारे राज्य अध्यक्ष वहां हैं। हमें कुछ समय तक इंतजार करना होगा।’ हाल में उत्तर प्रदेश में दो जनसभाओं को संबोधित कर चुके ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है जो बहुत खुशी की बात है तथा इससे उनकी पार्टी का मनोबल बढ़ा है।

उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार के खिलाफ निश्चित तौर पर काफी नाराजगी है क्योंकि उन्होंने चुनावी घोषणापत्र में किए वादों को पूरा नहीं किया है। सरकार की खिंचाई हो रही है। वे कानून एवं व्यवस्था को नियंत्रित करने में विफल रहे हैं तथा अब उनकी पार्टी के भीतर ही गंभीर आंतरिक मतभेद चल रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed