फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Waves 2025: Talents from every corner of country reaching Waves Bazaar with their content

Waves 2025: वेव्स ने खत्म की दूरियां, युवाओं के लिए आसान हुई देसी-विदेशी बाजार तक पहुंच

Sun, 04 May 2025 06:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा शैलेश अरोड़ा
शैलेश अरोड़ा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 04 May 2025 06:54 AM IST
सार

विश्व दृश्य श्रव्य और मनोरंजन सम्मेलन (वेव्स) ने देसी-विदेशी बाजार तक युवाओं की पहुंच को आसान बना दिया है। वेव्स बाजार में देश के कोने-कोने से प्रतिभाएं अपना कंटेंट लेकर पहुंच रहीं हैं। वेव्स बाजार में इन प्रतिभाओं को भारत के साथ ही विभिन्न देशों के बड़े-बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म, प्रोडक्शन हाउस से संपर्क कर अपना काम दिखाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

विज्ञापन
Waves 2025: Talents from every corner of country reaching Waves Bazaar with their content
वेव्स 2025 में रचनात्मक पुरस्कार प्रदान करते राज्य मंत्री एल. मुरुगन और अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : PIB/PTI

विस्तार

 विश्व दृश्य श्रव्य और मनोरंजन सम्मेलन (वेव्स) में सजे वेव्स बाजार में देश के कोने-कोने से प्रतिभाएं अपना कंटेंट लेकर पहुंच रहीं हैं। कोई फीचर फिल्म लेकर पहुंचा है, तो कोई एनिमेशन फिल्म। वेव्स बाजार में इन प्रतिभाओं को भारत के साथ ही विभिन्न देशों के बड़े-बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म, प्रोडक्शन हाउस से संपर्क कर अपना काम दिखाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। खास बात यह है कि अन्य देशों से आए प्रतिनिधि भी यहां के कंटेंट की जमकर सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली की पल्लवी सिंह कुछ वर्षों से मुंबई में रहकर मॉडलिंग कर रहीं हैं। उन्होंने कुछ म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है। अब पल्लवी ने अपनी टीम के साथ एक फीचर फिल्म बनाई है, जिसमें वह लीड रोल में हैं। पल्लवी ने बताया, फिल्म तो बन गई पर उसे रिलीज कराना, दर्शकों तक पहुंचाना बड़ी चुनौती है। कई जगह प्रयास किया लेकिन ऐसे लोग नहीं मिले जो फिल्म खरीद कर प्रमोट करते। काफी समय से प्रयास कर रहे कि भारत में जो ओटीटी प्लेटफॉर्म है वहां यह दिखे। लेकिन, वे चाहते थे कि यह पहले किसी थिएटर में रिलीज हो। वेव्स से यह उम्मीद जगी है कि अब मेरी फिल्म दर्शकों तक पहुंच पाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: WAVES 2025: सैफ अली खान को 'महाभारत' की कहानी सबसे ज्यादा अच्छी लगी, इस प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी के निखिल के पास एनिमेशन की सीरीज का आइडिया
वाराणसी के निखिल के पास एनिमेशन की सीरीज का आइडिया है जिसे लेकर वह वेव्स बाजार पहुंचे। निखिल ने बताया कि उनके पास अपनी एनिमेशन सीरिज लाने के लिए पैसा नहीं है। वेव्स बाजार में आकर उन्होंने अपना आइडिया नेटफ्लिक्स, अमेजॉन, जिओ स्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म से साझा करने के साथ ही कुछ प्रोडक्शन हाउस से भी संपर्क किया। निखिल कहते हैं, भारत में गिने-चुने ऐसे आयोजन होते हैं।


कोलंबिया के हैरल्ड का अपना प्रोडक्शन हाउस
कोलंबिया के हैरल्ड का अपना प्रोडक्शन हाउस है। वह अमेरिकन, एशियन मार्केट के लिए भी फिल्म बनाते हैं। उन्होंने कहा, वेव्स बाजार में भारत के बहुत से युवा अपना कंटेंट, आइडिया लेकर आए। अद्भुत अनुभव है। कुछ अच्छे आइडिया मिले हैं। इन लोगों साथ उन पर फिल्म बना सकते हैं। कोलंबिया के ही डेल विंटो फिल्म्स के सीईओ सिमोन ने बताया कि वह हॉरर और थ्रिलर कहानियों की तलाश में हैं जो इंडियन बॉक्स ऑफिस हिट के लायक हों।

ये भी पढ़ें: WAVES Summit: 'एमसीयू की तरह विलेज सिनेमैटिक यूनीवर्स क्यों नहीं हो सकती'? वेव्स में बोले 'पंचायत' के निर्देशक

भारत के युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पोटेंशियल
भारत के युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पोटेंशियल : पोलैंड से आईं फिल्म कमिश्नर, हेड ऑफ रीजनल फिल्म फंड, मार्टा क्रॉस ने बताया कि उन्होंने 2 दिन में करीब 30 लोगों से मुलाकात की है। इसमें कुछ प्रस्ताव बहुत ही शानदार हैं। उनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर का पोटेंशियल है। उन्होंने वेव्स को बेहतरीन आयोजन बताते हुए कहा कि बहुत से युवा कलाकारों, फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आने वालों को यहां बारीकियों की जानकारी भी मिल रही है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed