{"_id":"57abac374f1c1b2c45ee4ad1","slug":"water-with-heavy-elements-took-life-of-three-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले पानी से हुई तीन लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जहरीले पानी से हुई तीन लोगों की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 11 Aug 2016 04:05 AM IST
विज्ञापन
वाटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीराम आवासीय कालोनी में तीन लोगों की मौत हो गयी है। डॉक्टरों के अनुसार इसका कारण जहरीला पानी है। जांच में यहां आ रहे पीने के पानी के सभी चारों नमूनों में हैवी मेटल्स की उपस्थिति चौंकाने वाली है। लगभग तीन माह पहले कांशीराम आवासीय कालोनी में लोग उल्टी, दस्त के शिकार हो गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान दो मासूम और एक महिला की मौत से प्रशासन के हाथपांव फूल गए। यहां तकरीबन 500 लोग बीमार पड़ गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ से भी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की टीम मथुरा आई थी। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने यहां आ रहे पीने के पानी के नमूने लिए थे।
विज्ञापन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया कि यहां से लिए गए पानी के चारों नमूने जांच में फेल हो गए हैं। जांच रिपोर्ट में इस पानी में नाइट्रेट, लेड, सोडियम जैसे हैवी मेटल्स अधिक मात्रा में पाए गए जो जीवन के लिए हानिकारक होते हैं।
विज्ञापन