फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Water sprinkled on road before Karntaka CM visit to drought-hit area

सूखाः CM के दौरे से पहले सड़क पर छिड़का दो टैंक पानी, ग्रामीणों में गुस्सा

Tue, 19 Apr 2016 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Apr 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
Water sprinkled on road before Karntaka CM visit to drought-hit area
जल संकट - फोटो : ANI

सूखा प्रभावित इलाकों में मंत्रियों और नेताओं का दौरा लगातार विवादों का सबब बन रहा है। ताजा विवाद खड़ा किया है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्घरमैया के दौरे ने। सिद्घारमैया उत्तरी कर्नाटक के सूखाग्रस्त इलाकों के दौरे पर है, हालांकि विपक्ष उन दौरों को 'फोटो खिंचाने का मौका' भर बता रहा है। सोमवार को उनके दौरे की तैयारियों के ‌‌लिए अधिकारियों ने दो टैंक पानी सड़क पर छिड़कवा दिया। 

विज्ञापन


सिद्घारमैया को बगलकोट जिले के बिलागी तालुक के बडागंडी गांव का दौरा करना था। उसी इलाके में सड़क चौड़ी करने का काम चल रहा था, जिससे वहां काफी धूल थी। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सड़क पर पानी का छिड़काव कराया ताकि धूल न उड़े। इलाके में पानी की बेहद कमी है। मुख्यमंत्री के दौरे के लिए दो टैंक पानी की बर्बादी से गांव वाले भड़क उठे। 
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि इलाके में पानी की इतनी कमी है और सरकार पानी की बर्बादी कर रही है। मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने कहा कि वे जिले के डीसी को जांच के आदेश देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं पर भी भारी पड़ रही लापरवाही

Water sprinkled on road before Karntaka CM visit to drought-hit area
पंकजा मुंडे - फोटो : ANI

उल्लेखनीय है कि सूखा प्रभ‌ावित क्षेत्रों के दौरे में बरती गई लापरवाही भाजपा नेताओं पर भी भारी पड़ी। सोमवार को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे की लातूर में सूखे की सेल्फी मामले के तूल पकड़ने के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व ने सूखा प्रभावित राज्यों की इकाइयों को खास सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। 

भाजपा नेतृत्व ने राज्य इकाइयों से पूरी तरह से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सूखा मामले में नेताओं की ओर से न केवल संवेदनशीलता बरती जाए, बल्कि बयान भी सोच समझ कर दिया जाए।

गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र सरकार के ही मंत्री एकनाथ खडसे के लिए लातूर में ही शुक्रवार को अस्थायी हैलीपेड पर दस हजार लीटर पानी बहाया गया था। इसके बाद कर्नाटक के पार्टी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा शनिवार को सूखाग्रस्त क्षेत्रों के दौरे के लिए एक करोड़ की कीमत वाली कार के इस्तेमाल से विवादों में घिरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed