{"_id":"5ef2d5a28ebc3e42ea610ec5","slug":"water-life-mission-every-person-will-be-able-to-see-how-much-water-is-going-real-time-monitoring-will-be-done-from-the-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जीवन मिशन: हर व्यक्ति खुद देख सकेगा कहां कितना पानी जा रहा है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जल जीवन मिशन: हर व्यक्ति खुद देख सकेगा कहां कितना पानी जा रहा है
Wed, 24 Jun 2020 02:21 PM IST
आसिम खान
शरद गुप्ता, नई दिल्ली
शरद गुप्ता, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 24 Jun 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
जल जीवन मिशन
जल जीवन मिशन के तहत सरकार सभी घरों को सिर्फ पानी कनेक्शन से ही नहीं जोड़ेगी बल्कि यह भी तय करेगी कि हर व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर शुद्ध पीने का पानी मिले। इसके लिए सरकार पानी की हर टंकी में एक सेंसर लगाएगी जो सिर्फ पानी की मात्रा ही नहीं मापेगा बल्कि जल की गुणवत्ता भी तय करेगा।
विज्ञापन
इससे यह भी देखा जाएगा कि हर व्यक्ति को 55 लीटर पानी मिल रहा है या नहीं? या फिर मांग से अधिक पानी की उपलब्धता तो नहीं है? सेंसर पांच मानकों पर पानी की गुणवत्ता भी मापेगा। ये जांचेगा कि क्या पानी गंदा है, अम्लीय या क्षारीय है। इसमें कोई रसायन है या फिर इसमें पीलापन तो नहीं है।
विज्ञापन
इस सेंसर से मिले आंकड़ों की इंटरनेट से रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। इन आंकड़ों को न सिर्फ केंद्र सरकार, राज्य सरकार और जिलाधिकारी देख सकेंगे बल्कि हर व्यक्ति जब चाहे इंटरनेट पर देख सकेगा।
विज्ञापन
सैंपल टेस्ट होगा
साल में एक बार हर जिले के किन्ही 10 गांव को चुन सैंपल टेस्ट होगा ही साथ ही सर्वे भी होगा। साल में कितने दिन पानी आया, उसमें मिट्टी थी, पीला था या स्वाद ठीक नहीं था। यदि सिस्टम खराब हुआ तो कितने दिन में ठीक किया?
आधार नंबर से जुड़ेगा कनेक्शन
हर घर का पानी कनेक्शन उस घर के मुखिया के आधार नंबर से जोड़ा जाएगा। इससे पता रहेगा कि किस गांव में या बसावट में कितने घर हैं और उनमें से कितनों में पानी का इस्तेमाल है।