फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Watch video: 29 antiquities brought from Australia, Prime Minister Modi gazed, idols of Lord Shiva, Vishnu and Shakti are included

ऑस्ट्रेलिया से सौगात : मॉरिसन-मोदी शिखर वार्ता, बैठक से पहले लौटाए 29 बहुमूल्य पुरातत्व अवशेष, देखें वीडियो

Mon, 21 Mar 2022 03:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 21 Mar 2022 03:36 PM IST
सार

इन 29 पुरावशेषों में मुख्य रूप से बलुआ पत्थर, संगमरमर, कांस्य और पीतल की मूर्तियां और पेंटिंग शामिल हैं। ये राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल से जुड़ी हैं। 

विज्ञापन
Watch video: 29 antiquities brought from Australia, Prime Minister Modi gazed, idols of Lord Shiva, Vishnu and Shakti are included
ऑस्ट्रेलिया से लाई गईं पुरातत्व महत्व की वस्तुओं का अवलोकन करते पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन के बीच आज वर्चुअल शिखर वार्ता हो रही है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत के पुरातत्व महत्व की बहुमूल्य 29 वस्तुओं को लौटा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को इन वस्तुओं का अवलोकन किया। 

विज्ञापन


म्यांमार के हालात पर चिंता जताई
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि दोनों पक्षों ने म्यांमार के हालात पर चिंता जताई। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि वहां की आम जनता की सुरक्षा की जानी चाहिए और उन तक मानवीय सहायता पहुंचाई जानी चाहिए।  
विज्ञापन


केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद से कई देशों से बहुमूल्य ऐतिहासिक वस्तुएं वापस लाई जा रही हैं। इनमें ज्यादातर पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व की मूर्तियां शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 29 बहुमूल्य वस्तुएं लौटाई हैं, जो 9वीं से 10वीं सदी में अलग-अलग काल से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया से लाए गए अवशेषों में भगवान शिव, विष्णु व देवी शक्ति की प्रतिमाएं व जैन परंपरा की मूर्तियां व सजावटी वस्तुएं हैं। इन 29 पुरावशेषों को विषयों के अनुसार 6 श्रेणियों में बांटा गया है।पीएमओ ने ट्वीट कर बताया कि इन 29 पुरावशेषों में मुख्य रूप से बलुआ पत्थर, संगमरमर, कांस्य और पीतल की मूर्तियां और पेंटिंग शामिल हैं। ये राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल से जुड़ी हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed