फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Watch: Law Minister Kiren Rijiju Plays Table Tennis With National Champion Sreeja Akula

VIDEO: जब नेशनल चैंपियन के साथ किरण रिजिजू ने खेला टेबल टेनिस, यूजर्स ने कुछ यूं किया रिएक्ट...

Sun, 19 Mar 2023 08:26 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 19 Mar 2023 08:26 AM IST
सार

कुछ दिनों पहले किरण रिजिजू ने मोरीगांव में उन्हें परोसे गए स्वादिष्ट असमिया व्यंजन का लुत्फ लेते हुए भी एक फोटो शेयर की थी। रिजिजू ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'यह असली भारत है.. हमने मोरीगांव, असम में पारंपरिक तिवा भोजन का लुत्फ उठाया।'

विज्ञापन
Watch: Law Minister Kiren Rijiju Plays Table Tennis With National Champion Sreeja Akula
टेबल टेनिस खेलते केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू हमेशा अपने बयानों और सोशल मीडिया के पोस्ट के लिए चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शनिवार को उन्होंने नेशनल चैंपियन श्रीजा अकुला के साथ टेबल टेनिस खेलते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों खेल को खूब एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'लंबे समय के बाद मैं भारतीय महिला टेबल टेनिस चैंपियन श्रीजा अकुला के साथ टेबल टेनिस के शॉट खेलने में कामयाब रहा।' 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kiren Rijiju (@kiren.rijiju)

विज्ञापन


यूजर्स बोले ग्रेट सर... 
केंद्रीय मंत्री ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। इसपर अब तक तीन हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, जबकि तीस हजार से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस पर रिएकट भी किया है।एक यूजर ने कहा, 'आप महान खिलाड़ी हैं सर, आपको फिर से खेल मंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।' एक ने लिखा, ग्रेट सर...। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सर आप सच्चे खेल प्रेमी हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


असमिया भोजन की तस्वीर भी शेयर की
कुछ दिनों पहले किरण रिजिजू ने मोरीगांव में उन्हें परोसे गए स्वादिष्ट असमिया व्यंजन का लुत्फ लेते हुए भी एक फोटो शेयर की थी। रिजिजू ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'यह असली भारत है.. हमने मोरीगांव, असम में पारंपरिक तिवा भोजन का लुत्फ उठाया। कई व्यस्त कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद हमारे असम बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह के स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन खाने की अपार संतुष्टि है।' 

अब श्रीजा अकुला को भी जान लीजिए
श्रीजा अकुला, राष्ट्रीय महिला टेबल टेनिस चैंपियन हैं। वह हैदराबाद की मूल निवासी हैं। उन्होंने शिलॉन्ग में पिछले साल अप्रैल में अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीतने के बाद बर्मिंघम में मिक्स्ड युगल में अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed