{"_id":"5d28f91f8ebc3e6ca435dc4b","slug":"waste-management-will-now-be-used-after-toilets-sanitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय, स्वच्छता के बाद अब अपशिष्ट प्रबंधन करेगी सरकार, ओडीएफ प्लस योजना का आगाज आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शौचालय, स्वच्छता के बाद अब अपशिष्ट प्रबंधन करेगी सरकार, ओडीएफ प्लस योजना का आगाज आज
Sat, 13 Jul 2019 02:48 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालयों और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार के ओडीएफ प्लस मिशन की शुरुआत शनिवार से होगी। इसमें जन भागीदारी की मदद से सरकार स्वच्छता को बनाए रखने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नियोजित तरीके से काम करेगी। चेन्नई, अहमदाबाद और मंडी की तर्ज पर पूरे ग्रामीण भारत में सरकार इस चरण में ठोस अपशिष्ट का प्रबंधन करेगी। इसके लिए एक ऐप भी लांच करेगी, ताकि इस मिशन के लिए जन सहभागिता को सुनिश्चित किया जा सके।
केंद्र सरकार का दावा है कि देश में 6,49,481 गांव हैं। इसमें अब तक 5.6 लाख गांव खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं। केंद्र सरकार 2014 से स्वच्छता भारत मिशन चला रही है। इसके तहत अब तक 9.6 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं। इस साल केंद्र सरकार 2 अक्टूबर को पूरे देश को खुले में शौच से मुक्त होने का ऐलान भी करेंगी। उसी कड़ी में शनिवार को सरकार ओडीएफ प्लस मिशन की शुरुआत करने जा रही है।