{"_id":"5f6aa2bd6df4732adf3939ec","slug":"warship-ins-virat-reaches-alang-coast-of-gujarat-will-be-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्धपोत आईएनएस विराट गुजरात के अलंग तट पहुंचा, किया जाएगा नष्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
युद्धपोत आईएनएस विराट गुजरात के अलंग तट पहुंचा, किया जाएगा नष्ट
Wed, 23 Sep 2020 06:49 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 23 Sep 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
आईएनएस विराट
- फोटो : IFR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौसेना में सबसे लंबे समय तक सेवा देना वाला युद्धपोत आईएनएस विराट मंगलवार का गुजरात के अलंग तट पर पहुंचा, जहां इसे नष्ट (डिसमेंटल) किया जाएगा। तीन साल पहले नौसेना ने आईएनएस विराट को सेवानिवृत्त कर दिया था। आईएनएस विराट ने शनिवार को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड से आखिरी यात्रा शुरू की थी और सोमवार शाम यह भावनगर के अलंग पहुंच गया था। अलंग के शिप ब्रेकिंग यार्ड में इसे नष्ट किया जाएगा और स्क्रैप के तौर पर इसकी बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
38.54 करोड़ रुपये में गुजरात की कंपनी ने खरीद था
नौसेना में 1987 में शामिल किए गए आईएनएस विराट को श्रीराम ग्रुप ने इस साल हुई नीलामी में 38.54 करोड़ रुपये में खरीदा था। ग्रुप के चेयरमैन मुकेश पटेल ने बताया, सरकारी अधिकारी शिप ब्रेक्रिंग कोड के तहत जहाज को नष्ट करने की औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 28 सितंबर से इसे नष्ट करने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन