{"_id":"60698da8ed20f6655c77d764","slug":"war-against-coronavirus-continues-across-the-country-43-percent-vaccines-have-been-imposed-in-five-states-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: देशभर में कोरोना से जंग जारी, कुल टीकों में से 43 प्रतिशत पांच राज्यों में लगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19: देशभर में कोरोना से जंग जारी, कुल टीकों में से 43 प्रतिशत पांच राज्यों में लगे
Sun, 04 Apr 2021 03:28 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 04 Apr 2021 03:28 PM IST
सार
- कोविड-19 रोधी कुल टीकों में से 43 प्रतिशत टीके पांच राज्यों में लगे
- पांच राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व पश्चिम बंगाल शामिल
- इन राज्यों में 2 करोड़ से अधिक टीके की पहली खुराक व 41 लाख से अधिक दूसरी खुराक दी गई
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश में कोविड-19 रोधी कुल टीकों में से 43 प्रतिशत टीके पांच राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक कुल 7 करोड़ 59 लाख 79 हजार 651 लोगों को टीके लगे हैं, जिनमें से 3 करोड़ 33, लाख 10 हजार 437 टीके इन पांच राज्यों में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
रविवार सुबह सात बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इन पांच राज्यों में भी 2 करोड़ 91 लाख 54 हजार 577 लोगों को टीके की पहली खुराक और 41 लाख 55 हजार 860 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, महाराष्ट्र में 73 लाख 54 हजार 244 टीके लगे हैं जो देश में लगे कुल टीकों का 9.68 प्रतिशत है। गुजरात में कुल 69 लाख 23 हजार 8 टीके लगाए गए हैं जो कुल टीकों का 9.11 प्रतिशत है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में 66 लाख 43 हजार 96 यानी 8.74 प्रतिशत और राजस्थान में 64 लाख 31 हजार 601 यानी 8.46 प्रतिशत टीके लगे हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में 59 लाख 58 हजार 488 टीके लगाए गए, जो देश में लगे कुल टीकों का 7.84 प्रतिशत है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश उन राज्यों में भी शामिल हैं, जहां कोविड-19 के सबसे अधिक मामले आ रहे हैं। महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 49 हजार 447 नए मामले आए जो अब तक एक दिन में आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। साथ ही 277 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 55 हजार 656 हो गई है।
उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 3 हजार 290 नए मामले आए और 14 लोगों की मौत हो गई। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर शुरू हो गई। देश में रविवार को संक्रमण के 93 हजार 249 नए मामले आए जो सितंबर के बाद से एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं।