फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Want to build a nation where no one goes hungry Mamata banerjee dream for India

Independence Day: CM ममता बनर्जी बोलीं- मेरा ऐसे राष्ट्र निर्माण का सपना है, जहां कोई भूखा न रहे

Mon, 15 Aug 2022 04:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 15 Aug 2022 04:00 PM IST
सार

ममता बनर्जी ने कहा, "मेरा भारत के लिए एक सपना है। मैं लोगों के लिए एक ऐशे राष्ट्र का निर्माण करना चाहती हूं जहां कोई भूखा न रहे, जहां कोई महिला असुरक्षित महसूस न करे, जहां हर बच्चा शिक्षा की रोशनी देखे, जहां सभी के साथ समान व्यवहार किया जाए।"

विज्ञापन
Want to build a nation where no one goes hungry Mamata banerjee dream for India
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : फेसबुक/ममता बनर्जी

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना चाहती हैं जहां कोई भूखा न रहे, जहां कोई महिला असुरक्षित महसूस न करे और जहां कोई दमनकारी ताकतें लोगों को न बांटे। 
विज्ञापन

 
स्वतंत्रता दिवस पर ट्वीट्स की श्रृंखला में बनर्जी ने कहा कि भारतीयों को देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की गरिमा को बनाए रखना चाहिए। 

ममता बनर्जी ने भारत के लिए बताया अपना सपना
उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मेरा भारत के लिए एक सपना है। मैं लोगों के लिए एक ऐशे राष्ट्र का निर्माण करना चाहती हूं जहां कोई भूखा न रहे, जहां कोई महिला असुरक्षित महसूस न करे, जहां हर बच्चा शिक्षा की रोशनी देखे, जहां सभी के साथ समान व्यवहार किया जाए, जहां कोई दमनकारी ताकतें विभाजित न करें।" 
विज्ञापन

 
अपने सपनों के भारत के लिए हर दिन प्रयास करूंगी : मुख्यमंत्री 
उन्होंने कहा, "इस महान राष्ट्र के लोगों से मेरा वादा है कि मैं अपने सपनों के भारत के लिए हर दिन प्रयास करूंगी।" उन्होंने लोगों से से भी देश के लिए उनके सपनों के बारे में पूछा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बनर्जी ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर भारत को आजादी के असली सार के प्रति जागना चाहिए। उन्होंने कहा, "हम भारत के लोगों को अपनी पवित्र विरासत को संरक्षित करना चाहिए और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के अधिकारों की गरिमा को बनाए रखना चाहिए।"
 
रेड रोड पर आयोजित समारोह में फहराया तिरंगा
मुख्यमंत्री बनर्जी ने कोलकाता के रेड रोड में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया। करीब दो घंटे तक चले रंगारंग समारोह में पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस के विभिन्न विभागों ने स्वतंत्रता दिवस परेड में हिस्सा लिया। 

राज्य सरकार की योजनाओं की झांकियां दिखीं
समारोह में कोलकाता के छह स्कूलों और सुंदरबन के एक स्कूल के छात्रों ने 'बांग्लार माटी बांग्लार जोल', 'वंदे मातरम' और 'छोले छोले सब भारत संतान' जैसे गीतों की संगत में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने बारिश का भी सामना किया। बनर्जी ने 12 पुलिस अधिकारियों को उनकी सेवा के लिए मेडल प्रदान किए। 


उन्होंने मणिपुर में भूस्खलन में जान गंवाने वाले पश्चिम बंगाल के 21 लोगों के परिजनों को अनुग्रह राशि दी। उन्हें राज्य सरकार में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र भी मिले। 
 
परेड में सरकार की लक्ष्मी भंडार, दुआरे राशन, स्वास्थ्य साथी, कन्याश्री, कृषक बंधु और सबुज साथी जैसी योजनाओं की झांकियां भी शामिल हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed