फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Walt Disney will close 100 channels with Star Sports in in South East Asia

वॉल्ट डिज्नी का बड़ा एलान: स्टार स्पोर्ट्स समेत 100 चैनलों को करेगी बंद

Sat, 29 May 2021 04:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 29 May 2021 04:50 AM IST
सार

  • डिज्नी के मुख्य कार्यकारी बॉब चापेक ने कहा ने भारत सहित हांगकांग में कई स्पोर्ट्स चैनल बंद करने के फैसले के बाद डी2सी की ओर बढ़ने का संकेत दिया है।

विज्ञापन
Walt Disney will close 100 channels with Star Sports in in South East Asia
डिजनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द वॉल्ट डिज्नी कंपनी इस साल दक्षिण पूर्व एशिया में स्टार स्पोर्ट्स और फॉक्स स्पोर्ट्स सहित 100 चैनलों को बंद करने जा रही है। डिज्नी के मुख्य कार्यकारी बॉब चापेक ने जेपी मॉर्गन के वार्षिक वैश्विक प्रौद्योगिकी, मीडिया और दूरसंचार सम्मेलन में कहा, हमने वित्तीय वर्ष 2020 में 30 चैनल बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन


हमारी 2021 में 100 चैनल बंद करने की योजना है। डिज्नी ने भारत सहित हांगकांग में कई स्पोर्ट्स चैनल बंद करने के फैसले के बाद डी2सी की ओर बढ़ने का संकेत दिया है। इस साल सितंबर तक स्टार स्पोर्ट्स1, स्टार स्पोर्ट्स 2, फॉक्स स्पोर्ट्स, फॉक्स स्पोर्ट्स 3 सहित 18 चैनल बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि चापेक ने यह स्पष्ट नहीं किया कि भारत में कोई डिज्नी चैनल बंद होगा या नहीं। चापेक ने स्वीकार किया कि दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में डिज्नी के लिए एक अलग दृष्टिकोण की आवश्यकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चापेक के मुताबिक भारत वास्तव में एक अनूठा बाजार है जो कि असामान्य है। उनके पास कम बैंडविड्थ है, इसलिए हमें अपनी पेशकशों को इस अनुरूप बनाना होगा कि कम बैंडविड्थ और स्थानीय भाषाएं वहां विशेष रूप से महत्वपूर्ण हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed